मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

कर्नाटक में भाजपा सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी भी करेगी: अमित शाह

शिवमोगा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में भद्रावती में आरएएफ की 97 वीं बटालियन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला और खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, कर्ना…

कर्नाटक में भाजपा सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी भी करेगी: अमित शाह
कर्नाटक में भाजपा सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी भी करेगी: अमित शाह | फ़ोटो: TVL News

शिवमोगा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में भद्रावती में आरएएफ की 97 वीं बटालियन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला और खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा,उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल, डॉ सीएन अश्वथ नारायण, कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई, सीआरपीएफ के महानिदेशक डॉ एपी माहेश्वरी सहित केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




 इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि,''कर्नाटक में भाजपा सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि पूर्ण बहुमत के साथ पांच साल के लिए सत्ता में वापसी करेगी| 




अमित शाह ने कहा कि,'' रैपिड एक्शन फोर्स सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और दंगों की स्थिति को संभालने के लिए सीआरपीएफ की एक विशेष फोर्स है। आरएएफ एक तटस्थ पेशेवर बल है जो शून्य प्रतिक्रिया समय में संकट स्थल पर पहुंचता है। आरएएफ समाज के कमजोर वर्गों के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देता है और पीड़ितों को 'आदर्श पुलिसिंग के साथ मानवता की सेवा करने' का आदर्श प्रस्तुत करता है।




अमित शाह ने कहा कि,''आज मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि CRPF के रैपिड एक्शन फोर्स की 97वीं बटालियन का यहां शिलान्यास हो रहा है। 230 करोड़ की लागत से यहां निर्माण कार्य होगा। प्रशासनिक भवन, निवास केंद्र, अस्पताल, केंद्रीय स्कूल और खेल-कूद के स्टेडियम यहां खुलने जा रहे हैं|




अमित शाह ने कहा कि चाहे नक्सलवाद हो या माओवाद के खिलाफ लड़ना हो, हर जगह देश की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ का जवान प्रथम पंक्ति में खड़ा है। आज ढाई सौ से ज्यादा बटालियन में तीन लाख से ज्यादा जवानों का एक कार्यबल देश की सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और देश की जनता के मनोबल को बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर है| अमित शाह ने कहा कि आज जनता की नजर में सुरक्षा बलों को देखने का नजरिया बदलने के लिए नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का निर्माण किया गया है जिसमें शहीदों की स्मृतियाँ सरंक्षित की गई हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।