मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा राज में लूट की अनंत कथाएं: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा षडयंत्रकारी जातिवादी पार्टी है। उसका काम नफरत फैलाना है। किसानों को लूटा जा रहा है। गलत नीतियों से नौजव…

भाजपा राज में लूट की अनंत कथाएं: अखिलेश यादव
भाजपा राज में लूट की अनंत कथाएं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा षडयंत्रकारी जातिवादी पार्टी है। उसका काम नफरत फैलाना है। किसानों को लूटा जा रहा है। गलत नीतियों से नौजवानों का रोजगार छिना है। उत्तर प्रदेश में कोई सरकार नहीं है। यह भी जाने वाली है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है। समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ रही है। यह पार्टी डाॅ0 अम्बेडकर और डाॅ0 लोहिया की विचारधारा पर चल रही है। समाजवादी पार्टी समाजवादी व्यवस्था का राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी तथा अन्य दलों व संगठनों के सैकड़ों नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी नहीं कर सकती है। भाजपा समाज को बांटने का पाप कर रही है। समाजवादी पार्टी गैर बराबरी, भेदभाव और नफरत को समाप्त करने की लड़ाई लड़ रही है।




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में लूट की अनंत कथाएं हैं। नकली एनकाउण्टर और हिरासत में मौतों पर मानवाधिकार आयोग नोटिसें जारी कर चुका है। झूठे मुकदमें, खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगाए जा रहे हैं। किसान परेशान है। समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ हैं। तीनों कानून वापस होने चाहिए। किसान को बाजार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। भाजपा ने नौजवानों से रोटी-रोजगार छीना है। भाजपा राज में न एक यूनिट बिजली उत्पादित हुई है।




 यादव ने कहा कि भारत में भूख, बेकारी, कुपोषण सबसे ज्यादा है। मंहगाई चरम पर है। केन्द्र सरकार पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य बताती है तो प्रदेश में भी 1 ट्रिलियन का इरादा बताया गया है। विकास ठप्प है। न किसानों की आय दुगनी दुगनी हुई और नहीं सड़कों के गड्ढे भरे गए हैं। भाजपा का वर्ग चरित्र खेत का नहीं है वह तो खेत पर नियंत्रण करना चाहती है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बादी की हालत में है और शिक्षा व्यवस्था चौपट है।



उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार के समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बननी शुरू हुई थी। भाजपा अभी तक पूरी नहीं कर पायी है। तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जारी काम भी ठीक से पूरे नहीं हो पा रहे है। यूपी डायल 100 नम्बर, 108 व 102 एम्बूलेंस सेवा बर्बाद है। जो मेडिकल कालेज, विश्वविद्यालय तब बने थे वही आज भी हैं, जिन्हें भाजपाई अपना बता रहे हैं। 



उन्होंने कहा,''मुझे खुशी है कि सरकार ने वैक्सीन का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। अब वैक्सीन आ गई है। सवाल ये है कि यह गरीबों तक कब पहुंचेगी और गरीबों को मुफ्त में देंगे कि नहीं देंगे। हम अपनी सरकार से जानना चाहते हैं कि इनका कार्यक्रम क्या है, सभी लोगों को कब तक वैक्सीन लग जाएगी| यादव ने कहा वैक्सीन के सम्बंध में जो आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, उनका निराकरण होना चाहिए। सरकार बताए गरीब को कब मुफ्त वैक्सीन सुविधा मिलेगी? उन्होंने कहा जबकि विधानसभा चुनाव में 8-9 महीने रह गए हैं, भाजपा सरकार क्या कुछ कर पाएगी। जनता सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''मैं सरकार से यह जानना चाहता हूं कि क्या आपके स्टाफ, डॉक्टर्स और टेक्निकल लोगों को ट्रेनिंग दे दी गई है। जहां वैक्सीन लगनी है क्या वहां पर्याप्त फंड पहुंचा दिए गए हैं। पता लगा है कि जहां केंद्र बनाए गए हैं वहां अभी तक फंड नहीं पहुंचाया गया है|



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से आज सिद्धार्थनगर से आए बौद्धभिक्षु डाॅ0 उपनंद संकिसा मैनपुरी, भिक्षु देवेन्द्र श्रावस्ती, भिक्षु धर्मानंद कपिलवस्तु एवं भिक्षु आनंद सागर कपिलवस्तु ने भेंट की। सर्वश्री अतीक अहमद, हिमांशु द्विवेदी, शशांक शेखर त्रिपाठी ने अखिलेश यादव को जामुन के पौधे भेंट किए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।