मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

देश को लूट रही है, लोगों की जेब पर डाका डाल रही है BJP सरकार: पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर AAP

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। आम…

देश को लूट रही है, लोगों की जेब पर डाका डाल रही है BJP सरकार: पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर AAP
देश को लूट रही है, लोगों की जेब पर डाका डाल रही है BJP सरकार: पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर AAP | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी के नेता चड्डा ने भी भाजपा पर हमला बोला है।




पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि,''भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से इस देश को लूट रही है, जिस प्रकार से गरीब लोगों की कमर तोड़ रही है और लोगों की जेब पर डाका डाल रही है, मुझे नहीं लगता है इस देश के इतिहास में इस तरह से किसी भी सरकार ने किया होगा: 



वहीं, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम वैश्विक बाज़ार तय करता है, हमने महंगाई कम करने के लिए समय-समय पर दाम घटाया है। भारत सरकार इनके दाम घटाने के लिए कृतसंकल्पित रहती है।




भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी का कहना है,''अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है जिससे पेट्रोल, डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। भारत सरकार प्रयास कर रही है और खाड़ी के देशों से वार्ता चल रही है। खाड़ी के देशों में तेल का उत्पादन बढ़ेगा तो फिर से तेल की कीमतों में गिरावट होगी




बता दें कि,''वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं| शनिवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई हैं| आज डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी है।  


दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.58 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.97 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये व डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर पर  पहुंच गई है।  





पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ें केंद्र सरकार उसे अच्छा दिन घोषित कर दे। प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो। क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।