मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वैश्विक बाज़ार तय करता है पेट्रोल- डीज़ल के दाम: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर बोले केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली: 'वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं| शनिवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई हैं| पेट्रोल डीजल की ब…

वैश्विक बाज़ार तय करता है पेट्रोल- डीज़ल के दाम: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर बोले केंद्रीय मंत्री
वैश्विक बाज़ार तय करता है पेट्रोल- डीज़ल के दाम: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर बोले केंद्रीय मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  'वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं| शनिवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई हैं|  पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम वैश्विक बाज़ार तय करता है|



केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे  ने शनिवार को कहा,'पेट्रोल और डीज़ल के दाम वैश्विक बाज़ार तय करता है, हमने महंगाई कम करने के लिए समय-समय पर दाम घटाया है। भारत सरकार इनके दाम घटाने के लिए कृतसंकल्पित रहती है|



भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी का कहना है,''अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है जिससे पेट्रोल, डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। भारत सरकार प्रयास कर रही है और खाड़ी के देशों से वार्ता चल रही है। खाड़ी के देशों में तेल का उत्पादन बढ़ेगा तो फिर से तेल की कीमतों में गिरावट होगी




पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी लगातार जारी है| महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है| लगातार 12वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। आज डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी है।  



दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.58 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.97 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये व डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर पर  पहुंच गई है। देश में लगातार कई दिनों से पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है। बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है।




दिल्ली: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल और LPG गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। एक कार्यकर्ता ने बताया, "सरकार को शर्म आना चाहिए कि उन्होंने पेट्रोल के दाम इतने बढ़ा दिए। ये लुटेरी सरकार है। इन्होंने गैस की कीमत एक महीने में 200 रुपये बढ़ाई।"




राजस्थान: जयपुर में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जगह पदयात्रा कर रहे हैं। गैस सिलेंडर की सब्सिडी खत्म हो गई और पेट्रोल-डीज़ल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।"





मध्य प्रदेश: भोपाल में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और आधे दिन के बंद का आह्वान किया।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे गरीब के बजट पर असर पड़ा है। क्या वित्त मंत्री ने एक पैसा टैक्स भी अमीरों पर बढ़ाया? पूरा पैसा गरीब के जेब से जा रहा है। हमारी मांग सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम करने की है। डीज़ल की सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 10 गुना और पेट्रोल की 5 गुना बढ़ा दी गई है। आप इसे 2014 की रेट पर लाईये डीजल और पेट्रोल अपने आप 60-70 रुपये पर आ जाएगा|





12वें दिन भी तेल की कीमतें बढ़ी हैं, 12वें दिन भी लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी है। कोरोना ने हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ दी है। सरकार इस तरह का व्यवहार कर रही है क्या सरकार के लिए संभव नहीं है कि एक्साइज ड्यूटी को कम करे और राहत दे: मनोज झा, RJD







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।