मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, सुशील मोदी के बाद देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को एक और तगड़ा झटका लगा है| भाजपा के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बाद बीजेपी के बिहार प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भ…

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, सुशील मोदी के बाद देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना वायरस से संक्रमित
बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, सुशील मोदी के बाद देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना वायरस से संक्रमित | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को एक और तगड़ा झटका लगा है| भाजपा के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बाद बीजेपी के बिहार प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी COVID19 से संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस आज यानी शनिवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और इस समय आइसोलेशन में हैं।कोविड-19 की चपेट में आने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।




देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट कर कहा,''तालाबंदी के बाद से हर दिन काम कर रहा है। लेकिन लेकिन अब प्रभु चाहते है कि आप थोड़ी देर आराम करें| मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं और मैंने खुद को आइसोलेशन में कर लिया है| मैं डॉक्टरों की सलाह पर सभी जरूरी दवाएं और उपचार ले रहा हूं|




संपर्क में आये हुए लोगों से अपील करते हुए फडणवीस ने कहा कि,'' जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं,वे सभी कोविड-19 का टेस्ट करा लें। सभी को अपना ध्यान रखना चाहिए!





इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। कोविड-19 की चपेट में आने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पैरामीटर पूरी तरह से सामान्य हैं। पिछले दो दिनों से मेरे शरीर का तापमान हल्का ज्यादा था। बेहतर निगरानी के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। फेफड़ों का सीटी स्कैन सामान्य है। जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए वापस आऊंगा।'






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।