मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सांसद बोले- 'EVM पर कोई भी बटन दबाइए, वोट BJP को ही जाएगा', कांग्रेस बोलीं- आखिरकार रहस्य खुल गया

नई दिल्ली: भाजपा सांसद डी. अरविंद (D.Arvind) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आप कोई भी बटन दबाओ जीतेगी बीजेपी ही। "EVM पर कांग्रेस, कार, हाथ किसी भ…

भाजपा सांसद बोले- 'EVM पर कोई भी बटन दबाइए, वोट BJP को ही जाएगा', कांग्रेस बोलीं- आखिरकार रहस्य खुल गया
भाजपा सांसद बोले- 'EVM पर कोई भी बटन दबाइए, वोट BJP को ही जाएगा', कांग्रेस बोलीं- आखिरकार रहस्य खुल गया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा सांसद डी. अरविंद (D.Arvind) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आप कोई भी बटन दबाओ जीतेगी बीजेपी ही। "EVM पर कांग्रेस, कार, हाथ किसी भी बटन को दबाओ, वोट तो भाजपा को ही जाएगा" | भाजपा सांसद डी. अरविंद के इस बयान पर कांग्रेस (Congress) ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिरकार राज खुल ही गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "आख़िर में राज़ खुल गया है।" रमेश ने यह टिप्पणी निज़ामाबाद (तेलंगाना) से भाजपा सांसद अरविंद के वीडियो पर की है।



कांग्रेस (Congress) ने कहा,'''EVM पर कोई भी बटन दबाइए, वोट BJP को ही जाएगा' ----ये बयान BJP सांसद डी. अरविंद का है। खुद BJP के सांसद कह रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए EVM हाईजैक कराई जाती है। क्या 'निष्पक्ष' चुनाव आयोग इस पर कोई एक्शन लेगा? ये देश के मतदाताओं का सवाल है।



तेलंगाना में अगले 3 महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले कुछ महीनों (2024) में लोकसभा चुनाव भी हैं। इसी बीच तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा सांसद डी अरविंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,'' वोट किसी को भी दो लेकिन जीतेगा मोदी ही। बीजेपी सांसद ने कहा कि बटन कोई भी दबाओ लेकिन वोट कमल को ही जाएगा। उन्होंने कहा, 'अगर आप अपना वोट नोटा को देंगे तो मैं जीतूंगा। आप 'कार' (बीआरएस) को वोट देंगे तो भी मैं ही जीत जाऊंगा। अगर आप 'हाथ' (कांग्रेस) को वोट देंगे तो भी 'कमल' (बीजेपी) जीतेगा।'



डी अरविंद कुमार के बयान पर बीआरएस नेता के कविता ने बीजेपी पर निशाना साधा। कविता ने कहा कि वह भारत के चुनाव आयोग से अरविंद के बयान को गंभीरता से लेने का आग्रह करती हैं। उन्होंने हैदराबाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि बीआरएस नेता चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर निजामाबाद से लोकसभा सदस्य की ओर से की गई टिप्पणियों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।