मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

2024 चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट: अखिलेश बोले-लोकतंत्र विरोधी हैं भाजपा

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कोई भी बड़ा काम नहीं किया है। जिसको…

2024 चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट: अखिलेश बोले-लोकतंत्र विरोधी हैं भाजपा
2024 चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट: अखिलेश बोले-लोकतंत्र विरोधी हैं भाजपा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कोई भी बड़ा काम नहीं किया है। जिसको लेकर जनता से वोट मांग सके। वह बुनियादी मुद्दों से भागती है। आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, बड़े मुद्दे हैं।



अखिलेश यादव ने आज दिल्ली में एक साक्षात्कार में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट है। समय आने पर सीटों के बंटवारे पर गठबंधन आपस में बैठकर फैसला कर लेगा। लोकसभा चुनाव में मुकाबला एक बहुत बुरी पार्टी से है। गठबंधन जनता के मुद्दों और विकास के लक्ष्य के साथ एकजुटता से भाजपा का मुकाबला करेगा और उसे हराएगा।



यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से सिर्फ झूठे वादे किये है। इस सरकार ने आम जनता को सिर्फ समस्यायें और दुश्वारियां ही दी है। उत्तर प्रदेश में बिजली का एक भी कारखाना नहीं लगाया। प्रदेश में बिजली संकट है। आज प्रदेश को जो बिजली मिल रही है वह समाजवादी सरकार के दौरान बनाये गये पावर प्लांटों से मिल रही है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किये। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई, बेरोजगारी कम नहीं हुई। महंगाई का विरोध करने पर यह सरकार दुकानदारों को जेल भेज देती है। प्रधानमंत्री जी के लोकसभा क्षेत्र में टमाटर की महंगाई पर आवाज उठाने वाले दुकानदार और उसके बेटे को इस सरकार ने जेल भेज दिया था।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी है। जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म कर रही है। इस सरकार ने किसानों के लिए एक भी मंडी नहीं बनाई। इंवेस्टमेंट के नाम पर केवल इवेन्ट हुआ है। सरकार कह रही है कि 33 लाख करोड़ का एमओयू हुआ है। बड़े-बड़े सपने दिखा रही है लेकिन कोई भी निवेश जमीन पर नहीं उतरा है। गांव-गांव में बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार हैं। आखिरकार भाजपा जनता को कब तक गुमराह करेगी।


यादव ने कहा कि पहले की सरकारों ने लाल किला से प्रधानमंत्री कोई बात कहते थे या घोषणा करते थे तो जनता को भरोसा रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। उत्तर प्रदेश में छुट्टा जानवरों की समस्या भाजपा सरकार की देन है। आज हर दिन प्रदेश में जानवरों के कारण किसी न किसी की मौत हो रही है। सड़क हो, या किसानों के खेत हर जगह इनकी मौजूदगी है। प्रधानमंत्री जी ने भी इस समस्या के समाधान का वादा किया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। आज छुट्टा जानवर पूरे प्रदेश में बड़ी समस्या बन गए है।



खिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या हुई लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। किसानों को आज नहीं तो कल न्याय जरूर मिलेगा। और एक दिन भाजपा को किसानों के सामने झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में ही प्रदेश में विकास के कार्य हुए थे। समाजवादियों ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बेहतरीन डिजाइन का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दिया। इसी एक्सप्रेस-वे पर प्रधानमंत्री जी जहाज से उतरे थे। किसानों के लिए मंडियों का निर्माण किया। आज उत्तर प्रदेश के दूरदराज का किसान अपनी पैदावार लाकर बड़े बाजारों में लाकर बेच सकता है। इसी तरह से समाजवादी सरकार ने यूपी पुलिस को सबसे बेहतरीन रिसपांस सिस्टम डायल 100 दिया। महिलाओं के लिए 1090 दिया। लेकिन भाजपा ने इन कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय नाम बदल कर बर्बाद कर दिया।




अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों, डॉ0 राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों और नेताजी के संघर्षों पर चलते हुए अपने लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है। हम बाबा साहब के विचारों पर चलने वालों से अपना रिश्ता और मजबूत कर रहे है। सभी लोग मिलकर भाजपा को हटाने का काम करेंगे।




अयोध्या में राम मन्दिर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मन्दिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बन रहा है। मन्दिर सबका है। अयोध्या सबकी है केवल भाजपा की नहीं। हम लोग भी पूजा करते है लेकिन उसका दिखावा नहीं करते हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते है।  यादव ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं और बेटियों के साथ बेहद शर्मनाक घटनाएं हुई है। भाजपा ने महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा नहीं दी। महिलाएं भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालेंगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।