नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की बुधवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली स्थित आवास पर पंखे से लटकता मिला। भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है। दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है|
62 वर्षीय सांसद ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है| वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे| जानकारी मिली है कि सांसद रोजाना सुबह 6 या 6.30 बजे जाग जाते थे, लेकिन आज जब 6.30 बजे तक नही जगे तो उनके पीए ने कंट्रोल रूम को फोन किया| मौके पर पहुंची पुलिस ने ही दरवाजा तोड़ा, तो वो कुर्सी के जरिए पंखे से लटके मिले| उनके घर से काफी दवाएं मिली हैं|
दिल्ली पुलिस मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से मौत हो गई। पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था। वो फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था| मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके आवास से एंबुलेंस में ले जाया गया।
बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण बीजेपी ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है| इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया है|
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'' हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं|
हिमाचल प्रदेश CM ने कहा,''''रामस्वरूप शर्मा जी के निधन का समाचार मिला। हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते थे। हमें दुख है। वे मंडी से 2 बार सांसद थे और इस बार 4,05,000 वोटों के अंतर से जीते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। आत्महत्या की बातें सामने आई हैं लेकिन पुलिस जांच करके बताएगी|