मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीएसएफ ने पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के प्रयास को किया नाकाम, दो तस्करों को मार गिराया गया

नई दिल्ली: राजस्थान में श्रीगंगानगर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिकों ने सशस्त्र और मादक पदार्थो (ड्रग्स) की तस्करों की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया और 2 तस्करों को मार गिराया गया। मारे गए घ…

बीएसएफ ने पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के प्रयास को किया नाकाम, दो तस्करों को मार गिराया गया
बीएसएफ ने पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के प्रयास को किया नाकाम, दो तस्करों को मार गिराया गया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजस्थान में श्रीगंगानगर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिकों ने सशस्त्र और मादक पदार्थो (ड्रग्स) की तस्करों की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया और 2 तस्करों को मार गिराया गया। मारे गए घुसपैठियों के पास से हथियार और गोला-बारूद, ड्रग्स और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद| सीमा सुरक्षा बल ने बुधवार को कहा कि बीएसएफ के सैनिकों ने पाकिस्तान से मादक पदार्थो (ड्रग्स) की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया और दो तस्करों को मार गिराया गया। साथ ही एक हथियार और गोला-बारूद का जखीरा और आठ किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए हैं।




राजस्थान के श्रीगंगानगर के बीओपी ख्यालीवाला के एओआर में पाक की ओर से भारत में तस्करी करने वाले नशीले पदार्थों के बारे में ख़ुफ़िया सूचना के आधार पर रात्रि 08/09 सितम्बर के दौरान, अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने सशस्त्र तस्करों की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया और 02 तस्करों को मार गिराया गया|




बीएसएफ के एक बयान के अनुसार, श्रीगंगानगर बार्डर आउटपोस्ट के बीओपी ख्यालीवाला के एओआर में भारतीय सीमा में पाकिस्तान की तरफ से मादक पदार्थ तस्करी के बारे में विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद इस अभियान को अंजाम दिया गया।




सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि इस क्षेत्र की तलाशी लेने पर, बीएसएफ ने मार गिराए गए दोनों घुसपैठियों के शव, दो पिस्तौल, 4 मैगजीन, 28 राउंड गोला बारूद, 8 किलो वजन वाले ड्रग्स के आठ पैकेट, 2 अतिरिक्त सेल के साथ नाइट विजन डिवाइस, 13,000 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा, एक पिस्तौल कवर और एक चाकू बरामद हुए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।