मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बजट सत्र : PM मोदी बोले- 2020 में हमें अलग-अलग पैकेज के रूप में चार-पांच मिनी बजट देने पड़े, ये बजट भी उसी श्रृंखला में

नई दिल्ली:कोरोना वायरस महामारी और सख्त COVID-19 प्रोटोकॉल के बीच संसद का बजट सत्र (Budget Session 2021) शुक्रवार से शुरू हो रहा है| आम बजट (Union Budget) एक फरवरी को पेश किया जाएगा|अप्रैल के पहले सप्…

बजट सत्र : PM मोदी बोले- 2020 में हमें अलग-अलग पैकेज के रूप में चार-पांच मिनी बजट देने पड़े, ये बजट भी उसी श्रृंखला में
बजट सत्र : PM मोदी बोले- 2020 में हमें अलग-अलग पैकेज के रूप में चार-पांच मिनी बजट देने पड़े, ये बजट भी उसी श्रृंखला में | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:कोरोना वायरस महामारी और सख्त COVID-19 प्रोटोकॉल के बीच संसद का बजट सत्र (Budget Session 2021) शुक्रवार से शुरू हो रहा है| आम बजट (Union Budget) एक फरवरी को पेश किया जाएगा|अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलने वाले इस बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं|विपक्ष किसान आंदोलन (Farmers Protest) के बीच कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है|



बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'' इस दशक का आज पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है, भारत के उज्जवल भविष्य के लिए ये दशक बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज़ादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे उन्हें सिद्ध करने का स्वर्णिम अवसर अब देश के पास आया है| इस दशक का भरपूर उपयोग हो और इसलिए इस सत्र में इस पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएँ हो और सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो और उत्तम मंथन से उत्तम अमृत प्राप्त हों, ये देश की अपेक्षाएं हैं|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि''मुझे विश्वास है कि जिस आशा और अपेक्षा के साथ देश ने हमें संसद में भेजा है, हम संसद के इस पवित्र स्थान का भरपूर उपयोग करते हुए, लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अपने योगदान में पीछे नहीं रहेंगे| ,'भारत के इतिहास में साल 2020 में पहली बार हुआ कि हमें अलग-अलग पैकेज के रूप में चार-पांच मिनी बजट देने पड़े। इसलिए मुझे विश्वास है कि ये बजट भी उसी श्रृंखला में देखा जाएगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।