मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कैबिनेट ने भारत में FIFA U-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर…

कैबिनेट ने भारत में FIFA U-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी
कैबिनेट ने भारत में FIFA U-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''आज कैबिनेट की बैठक में अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व चैंपियनशिप के लिए साइनिंग ऑफ गारंटी की अनुमति दी गई है। 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप होने जा रहा है। इसका आयोजन नवी मुंबई, गोवा और भुवनेश्वर में किया जाएगा|



फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 अक्टूबर 2022 से लेकर 30 अक्टूबर 2022 के दौरान आयोजित किया जाने वाला है। इस द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण भारत द्वारा आयोजित की जाने वाली पहली फीफा महिला प्रतियोगिता होगी। फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 की सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, देश महिला फुटबाल की उस महत्वपूर्ण घड़ी की तैयारी कर रहा है जब दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबाल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।




अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के मैदान के रख-रखाव, स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता, ऊर्जा एवं केबल बिछाने तथा मैदान व प्रशिक्षण साइट की ब्रांडिंग आदि के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता का वित्तीय परिव्यय राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता योजना के लिए बजटीय आवंटन से वहन किया जाएगा।




सहायता योजना के उद्देश्य:

● फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 में देश की महिला फुटबाल को मजबूत करने की क्षमता है।

● फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 की सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, देश महिला फुटबाल की उस महत्वपूर्ण घड़ी की तैयारी कर रहा है, जब दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबाल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। एक सकारात्मक छाप छोड़ने हेतु निम्नलिखित लक्ष्यों पर विचार किया गया है:

• फुटबाल जगत की नेतृत्वकारी और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना।

• भारत में अधिक से अधिक संख्या में लड़कियों को फुटबाल खेलने के लिए प्रेरित करना।

• छोटी उम्र से ही समान खेल की अवधारणा को सामान्य बनाकर लैंगिक दृष्टि से समावेशी भागीदारी की हिमायत।

• भारत में महिलाओं के लिए फुटबाल के खेल के स्तर में सुधार करने का अवसर।

• महिलाओं के खेल का व्यावसायिक महत्व बढ़ाना।




फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप एक प्रतिष्ठित आयोजन है और यह भारत में पहली बार आयोजित किया जाएगा। यह अधिक संख्या में युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और भारत में फुटबाल के खेल को विकसित करने में मदद करेगा। यह आयोजन न सिर्फ भारतीय लड़कियों के बीच एक पसंदीदा खेल के रूप में फुटबाल को बढ़ावा देगा, बल्कि एक ऐसी अमिट विरासत छोड़ेगा जो देश में लड़कियों व महिलाओं द्वारा फुटबाल और आम तौर पर खेलों को अपनाना आसान बनाएगा।




फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फीफा द्वारा 17 वर्ष या उससे कम उम्र की महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाने वाली विश्व चैंपियनशिप है। इस आयोजन की शुरुआत 2008 में हुई थी। यह प्रतियोगिता परंपरागत रूप से सम-संख्या वाले वर्षों में आयोजित की जाती है। इस आयोजन का छठा संस्करण उरुग्वे में 13 नवंबर, 2018 से लेकर 1 दिसंबर, 2018 के दौरान आयोजित किया गया था। 



स्पेन फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का वर्तमान चैंपियन है। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 इस टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा जिसमें भा??त सहित 16 टीमें भाग लेंगी। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस प्रतियोगिता के मैचों को तीन स्थानों पर आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। ये स्थान हैं- (क) भुवनेश्वर; (ख) नवी मुंबई और (ग) गोवा। भारत ने 6 अक्टूबर, 2017 से लेकर 28 अक्टूबर, 2017 के दौरान देश के भीतर नई दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, गोवा, कोच्चि और कोलकाता जैसे छह अलग-अलग स्थलों पर फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप भारत-2017 की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।