मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कबाड़ी बनकर रेकी और फिर चोरी करने वाले शातिर दबोचे: ताला लगे घरों की रेकी कर ताला तोड़कर करते थे चोरी

●थाना हनुमंत विहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता ●थाना हनुमंत विहार. थाना नौबस्ता क्षेत्र में कर चुके हैं चोरी ● ठिलिया पर कबाड़ की फेरी लगाकर घरों की रेकी करते थेकानपुर: दिन में ठिलिया लेकर कबाड़ की फेरी…

कबाड़ी बनकर रेकी और फिर चोरी करने वाले शातिर दबोचे: ताला लगे घरों की रेकी कर ताला तोड़कर करते थे चोरी
कबाड़ी बनकर रेकी और फिर चोरी करने वाले शातिर दबोचे: ताला लगे घरों की रेकी कर ताला तोड़कर करते थे चोरी | फ़ोटो: TVL News

●थाना हनुमंत विहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

●थाना हनुमंत विहार. थाना नौबस्ता क्षेत्र में कर चुके हैं चोरी 

● ठिलिया पर कबाड़ की फेरी लगाकर घरों की रेकी करते थे

कानपुर:  दिन में ठिलिया लेकर कबाड़ की फेरी लगाना और इस बहाने काफी दिनों से ताला बन्द घरों की रेकी कर लेना। फिर रात्रि में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरो को थाना हनुमंत विहार पुलिस ने दबोच लिया है। शातिर चोर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में चोरो ने नौबस्ता और हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस चोरी की अन्य घटना के संबंध में अभियुक्तगण से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कारवाई कर रही है।



मंगलवार शाम गड़रियनपुरवा पार्क की ओर जाने वाले रोड के पास खाली प्लाट से दो अभियुक्त को दबोचा गया। अभियुक्तो की पहचान 1. इम्तियाज अहमद पुत्र अहमद हसन निवासी इकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 36 वर्ष हाल निवासी पंचबीघा हरी मजार जिम के सामने मछरिया गाँव किराये के मकान मे थाना नौबस्ता कानपुर 2. गिरजाशंकर कुशवाहा पुत्र स्व0 रामगुलाम कुशवाह निवासी मकान न0 287 बाबा नगर चतुर्वेदी बिल्डिंग मछरिया थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की कई घटनाओं का माल व चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।


बरामदगी:

-थाना हनुमंत विहार से सम्बन्धित चोरी की रायफल, एक डिब्बी में 10 कारतूस , 1 पीली धातु का सिक्का, 01 सफेद धातु का सिक्का, 130 रुपये। 

2440/- रुपये। 

थाना नौबस्ता से सम्बन्धित 1950/- रुपये। 

-थाना नौबस्ता से सम्बन्धित पीली धातु के दो त्रिशूल के फल व त्रिशूल के टूटे हुये टुकडे व पीली धातु के कुछ बेंत नूमा पिचके हुये टुकडे 

- एक लोटा पीली धातु का व 1200/रुपये। -

घटना में प्रयुक्त एक सफेद कपडे मे सील सर्व मोहर प्लास्टिक बोरी व एक सफेद कपडे मे सील सर्व मोहर राड लोहा, प्लास, हथोड़ा, पेचकस मय नमूना मोहर मय एक ठिलिया।



नाम पता अभियुक्त:

1. इम्तियाज अहमद पुत्र अहमद हसन निवासी इकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्री करीब 36 वर्ष हाल निवासी पंचबीघा हरी मजार जिम के सामने मछरिया गाँव किराये के मकान मे थाना नौबस्ता कानपुर 

2. गिरजाशंकर कुशवाहा पुत्र स्व0 रामगुलाम कुशवाह निवासी मकान न0 287 बाबा नगर चतुर्वेदी बिल्डिंग मछरिया थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र करीब 42 वर्ष ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।