मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति पर CAIT ने जताई कड़ी आपत्ति, WhatsApp और Facebook पर बैन लगाने की मांग

नई दिल्ली: अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति (Whatsapp New privacy Policy) पर कड़ी आपत्ति जताई है.. जिसके माध्यम से एप का उपयोग करने वाले व्यक्ति के सभी प्रकार के डे…

व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति पर CAIT ने जताई कड़ी आपत्ति, WhatsApp और Facebook पर बैन लगाने की मांग
व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति पर CAIT ने जताई कड़ी आपत्ति, WhatsApp और Facebook पर बैन लगाने की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति (Whatsapp New privacy Policy) पर कड़ी आपत्ति जताई है.. जिसके माध्यम से एप का उपयोग करने वाले व्यक्ति के सभी प्रकार के डेटा, भुगतान लेनदेन, संपर्क, स्थान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को व्हाट्सएप नई नीति के जरिए हासिल कर अपने किसी भी उद्देश्य के लिए उपयोग कर सकता है।




सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को भेजे गए एक पत्र में कैट ने मांग की है कि सरकार को वॉट्सऐप को नई गोपनीयता नीति को लागू करने से तुरंत रोकना चाहिए तथा वॉट्सऐप और उसकी मूल कंपनी फेसबुक (Facebook) पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए। भारत में फेसबुक के 20 करोड़ से अधिक यूजर हैं और कंपनी द्वारा प्रत्येक उपयोगकर्ता के डेटा को अपनी नीति के माध्यम से जबरन प्राप्त करने से न केवल अर्थव्यवस्था बल्कि देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।




अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने कहा, 'यह हमें ईस्ट इंडिया कंपनी के उन दिनों की याद दिलाता है। कंपनी ने नमक का व्यापार करने के लिए भारत में प्रवेश किया और देश गुलाम हुआ लेकिन वर्तमान समय में डेटा ही अर्थव्यवस्था एवं देश की सामाजिक संरचना के लिए महत्वपूर्ण है। बिना किसी शुल्क के फेसबुक और वॉट्सऐप का उपयोग करने के लिए भारतीयों को पहले सुविधा देने के पीछे उनका असली मकसद अब सामने आ रहा है। उनका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के डेटा को हासिल करना है और अपने छिपे हुए एजेंडे के साथ भारत के व्यापार और अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करना है।




कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की वॉट्सऐप भारत में अगले महीने से अपनी बदली हुई निजता नीति को लागू करने वाला है जो वॉट्सऐप का उपयोग करने वाले लोगों को अपनी मनमानी और एकतरफा शर्तों को स्वीकार करने के लिए बाध्य करेगा। वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें फिर अपने मोबाइल से वॉट्सऐप को हटाना होगा। भरतिया एवं खंडेलवाल ने कहा कि वॉट्सऐप की बदली हुई निजता नीति एक व्यक्ति की निजता का अतिक्रमण है और भारत के संविधान के मूल बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है। सरकार को इस मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।