मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: AMU छात्र की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। मृतक आतिफ बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। हमलावरों ने उसपर तब गोली चलाई, जब वह…

यूपी: AMU छात्र की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
यूपी: AMU छात्र की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग | फ़ोटो: TVL News

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। मृतक आतिफ बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। हमलावरों ने उसपर तब गोली चलाई, जब वह शनिवार देर रात क्वार्सी पुलिस सर्कल क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ लौट रहा था।




क्वार्सी थाना क्षेत्र के जाकिर नगर जीवनगढ़ गली नंबर-4 के पास शनिवार देर रात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में बीए ऑनर्स द्वितीय के छात्र आतिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई| वह अपने साथी संग स्कूटी से घर लौट रहा था| घायल आतिफ को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|




सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है|उधर, मृतक छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है|



जानकारी के मुताबिक जाकिर नगर गली नंबर 5 निवासी एएमयू के संविदाकर्मी जमील अहमद का बेटा आतिफ (22) अपने दोस्त जैद संग स्कूटी पर शमशाद मार्केट से घर लौट रहा था| तभी गली नंबर-4 के पास हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| बाजू में व कंधे के पास गोली लगने से आतिफ वहीं गिर पड़ा.. जैद स्कूटी लेकर भाग गया|गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।