नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि,''सुशांत सिंह की तीन बहनें मुझसे मिली और बोलीं कि मीडिया में एक कैंपेन चलाया जा रहा है उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए ताकि रिया को इससे फायदा मिले| विकास सिंह ने कहा कि,''कैंपेन के तहत दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास कोई बड़ी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता।
विकास सिंह ने कहा कि,'बता दूं ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। ये अभियुक्त को बचाने की कोशिश है। अगर ये आज के बाद नहीं रुका तो चैनलों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी|
विकास सिंह ने कहा कि परिवार इस तरह के नकारात्मक कैंपेन से बुरी तरह आहत है। यह कैंपेन उस परिवार के खिलाफ चलाया जा रहा है, जिन्होंने अपना जवान बेटा खोया है। कैंपेन सुशांत के मेंटल हेल्थ के बारे में है।विकास सिंह ने कहा, "लंबे समय से पब्लिक डोमेन में मौजूद एफआईआर स्पष्ट रूप से दिखाती है कि रिया के उनके जीवन में आने के बाद उनका मेंटल हेल्थ खराब हुआ। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि उनका जो भी इलाज चल रहा था, उसे परिवार के साथ शेयर नहीं किया गया।"
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिह ने कवरेज को लेकर कुछ न्यूज प्रतिष्ठानों की भूमिका की आलोचना की है। विकास सिह ने दावा किया कि सुशांत के परिवार का मानना है कि यह सब उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती की छवि को सुधारने के लिए किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह कैंपने जारी रहा तो, 'जरूरी कार्रवाई' की जाएगी।
वकील विकास सिंह ने कहा कि,'सुशांत के पिता और परिवार ने ये फैसला लिया है कि कोई भी किताब, फिल्म और सीरियल अगर सुशांत के ऊपर लिखी जाएगी तो इसके लिए उनके पिता की लिखित मंजूरी लेनी पड़ेगी। उनकी अनुमति के बिना कुछ भी बनाने पर उनके खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी|