मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ICICI-Videocon Loan Fraud Case: सीबीआई ने आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन लोन धोखाधड़ी मामले (ICICI-Videocon loan fraud case) में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। चंदा कोचर प…

ICICI-Videocon Loan Fraud Case: सीबीआई ने आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर को किया गिरफ्तार
ICICI-Videocon Loan Fraud Case: सीबीआई ने आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन लोन धोखाधड़ी मामले (ICICI-Videocon loan fraud case) में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। चंदा कोचर पर मार्च 2018 में अपने पति को आर्थिक फ़ायदा पहुंचाने के लिए अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था| चंदा कोचर उस कमेटी का हिस्सा रहीं जिसने 26 अगस्त 2009 को बैंक द्वारा वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को 300 करोड़ रुपये और 31 अक्टूबर 2011 को वीडियोकॉन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को 750 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी थी| कमेटी का इस फैसले ने बैंक के रेगुलेशन और पॉलिसी का उल्लंघन किया था|



सीबीआई ने आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में चंदा कोचर उनके पति और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत पर अन्य लोगों के साथ मामला दर्ज किया था। यह आरोप लगाया गया था कि वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई बैंक से लोन प्राप्त करने के बाद नूपावर रिन्यूएबल्स (Nupower Renewables) में करोड़ों का निवेश किया था। 




सीबीआई ने 2019 में मामला दर्ज करने के बाद एक बयान में कहा था कि आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने आईसीआईसीआई बैंक को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश में निजी कंपनियों को कुछ ऋण मंजूर किए थे। 



जांच शुरू होते ही चंदा कोचर को करोड़ों रुपये के इस घोटाले की वजह से 2018 में आईसीआईसीआई बैंक में अपने पद से हटना पड़ा। उसने अपने और अपने पति के खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया था। 


2019 में, ईडी ने चंदा कोचर, उनके पति और धूत के आवासों और कार्यालयों पर छापा मारा था। पिछले महीने ईडी ने इस मामले में वेणुगोपाल धूत से पूछताछ की थी।


यह आरोप लगाया गया था कि धूत ने चंदा कोचर द्वारा बैंक के सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने के बाद आईसीआईसीआई बैंक द्वारा स्वीकृत ऋणों के बदले में अपनी फर्म सुप्रीम एनर्जी के माध्यम से नूपावर रिन्यूएबल्स में निवेश किया था। यह दावा किया गया था कि दीपक कोचर और धूत के बीच कई साझा लेन-देन के माध्यम से न्यूपॉवर और सुप्रीम एनर्जी के स्वामित्व में बदलाव आया था।



सीबीआई ने पाया कि वीडियोकॉन समूह और उससे जुड़ी कंपनियों को जून 2009 और अक्टूबर 2011 के बीच आईसीआईसीआई बैंक की निर्धारित नीतियों के कथित उल्लंघन में ₹1,875 करोड़ के छह ऋण स्वीकृत किए गए थे, जो जांच का हिस्सा हैं। सीबीआई ने कहा कि ऋण को 2012 में गैर-निष्पादित संपत्ति घोषित किया गया था, जिससे बैंक को 1,730 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।



चंदा कोचर को इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इसी मामले में 2021 में गिरफ्तार किया था।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।