मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत मामले में CBI ने आज रिया चक्रवर्ती से सात घंटे तक की पूछताछ

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की विशेष जांच टीम ने रिया चक्रवर्ती से सात घंटे तक पूछताछ की। मुंबई पुलिस की सुरक्षा में रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए शनिवार को DR…

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत मामले में CBI ने आज रिया चक्रवर्ती से सात घंटे तक की पूछताछ
Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत मामले में CBI ने आज रिया चक्रवर्ती से सात घंटे तक की पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की विशेष जांच टीम ने रिया चक्रवर्ती से सात घंटे तक पूछताछ की। मुंबई पुलिस की सुरक्षा में रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए शनिवार को DRDO गेस्ट हाउस  पहुंचीं थी। शुक्रवार को रिया से सीबीआई की पूछताछ तकरीबन 10 घंटों तक चली थी।खबरों के मुताबिक, सीबीआई की टीम कल भी रिया से पूछताछ कर सकती है|





सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने रविवार को भी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के ल‍िए बुलाया है| CBI पिछले दो दिन से लगातार इस केस में रिया से पूछताछ कर रही है| शुक्रवार को करीब 10 घंटे की पूछताछ हुई, जबकि शनिवार को 7 घंटे लगातार पूछताछ की| कुल मिलाकर अब तक रिया से 17 घंटे की पूछताछ हो गई है।  इस मामले में सीबीआई जांच का आज नौवां दिन है। इस मामले में सीबीआई जांच का आज नौवां दिन है।




बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकल गई हैं। CBI  ने आज लगातार दूसरे दिन रिया से सुशांत की मौत के मामले में पूछताछ की।  मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई को उनके आवास तक पहुंचाया।




 CBI की टीम शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और एक अन्य कर्मचारी केशव से फिल्म अभिनेता की मौत के मामले में पूछताछ की|सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके चार्टेड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे थे। 













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।