मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ फिर खोला 'भ्रष्टाचार' का मामला, 2021 में बंद थी की जांच

नई दिल्ली: बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन के लिए एक नई मुश्किलें खड़ी हो गई है| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक पुरान…

सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ फिर खोला 'भ्रष्टाचार' का मामला, 2021 में बंद थी की जांच
सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ फिर खोला 'भ्रष्टाचार' का मामला, 2021 में बंद थी की जांच | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन के लिए एक नई मुश्किलें खड़ी हो गई है| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले को फिर से खोल दिया है। सीबीआई ने वर्ष 2018 में एक रेलवे परियोजनाओं के आवंटन में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था, जिसे वर्ष 2021 में बंद कर दिया गया था।  बता दें कि ये मामला बिहार में बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन के कुछ माह बाद सामने आया है।



ये मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे। सीबीआई का आरोप यह है कि रियल एस्टेट प्रमुख डीएलएफ ने मुंबई के बांद्रा में एक रेल भूमि पट्टा परियोजना और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के उन्नयन के लिए रिश्वत के रूप में दक्षिण दिल्ली के एक महंगे इलाके में एक संपत्ति को लालू प्रसाद यादव को स्थानांतरित कर दिया था।



 रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप है कि संपत्ति को डीएलएफ की ओर से वित्तपोषित शेल कंपनी द्वारा 5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। शेल कंपनी को तब तेजस्वी यादव और लालू यादव के अन्य रिश्तेदारों ने शेयर हस्तांतरण द्वारा मात्र 4 लाख रुपये में खरीदा था, जिससे उन्हें दक्षिण दिल्ली के बंगले का मालिकाना हक मिला था। यह कदम ऐसे समय में आया है जब 73 वर्षीय लालू यादव इसी महीने की शुरुआत में सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ठीक होकर आए हैं।



 गौरतलब है कि सीबीआई ने 2018 में लालू यादव के खिलाफ रेलवे प्रोजेक्ट आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद शुरू किया था। आरोप था कि लालू ने यह गड़बड़ियां यूपीए सरकार में रेलवे मंत्री रहने के दौरान की थीं। इस मामले में सीबीआई ने मई 2021 में जांच बंद कर दी थी। रिपोर्ट्स में सामने आया था कि सीबीआई को लालू के खिलाफ आरोपों पर पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इस मामले में लालू के अलावा उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी बेटी चंदा यादव के खिलाफ भी जांच बिठाई गई थी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।