मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 'हत्या' की गई थी, वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या की वजह से नहीं हुई थी| मुंबई के कूपर अस्पताल के मुर्दाघर सेवक रूपकुमार शाह ने दावा किया जो सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के समय मौजूद था| कूपर अस्पताल के मुर्दाघर सेवक रूपकुमार शाह ने सोमवार को दावा किया की कि सुशांत सिंह राजपूत ने ''सुसाइड'' नहीं किया था बल्कि उनका ''मर्डर'' किया गया था|
मालूम हो कि, 14 जून, 2020 को 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत अन्य केन्द्रीय जांच एजेंसी भी जांच की थी| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने से पहले एसएसआर की मौत की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की गई थी। साथ ही, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था और एसएसआर के लिए ''ड्रग्स'' खरीदने का आरोप लगाया गया था।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में कूपर अस्पताल के मुर्दाघर सेवक रूपकुमार शाह ने सोमवार को कहा,''जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे|
उन्होंने कहा,''पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है ये हमारा काम नहीं है ये काम डॉक्टर का है। उसे न्याय मिलना चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर देखकर हर कोई बता सकता है कि उनका मर्डर किया गया था। अगर जांच एजेंसी मुझे फोन करेगी तो मैं उन्हें ये भी बता दूंगा|