नई दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में एक घने जंगल से गुजरने के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शुक्रवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बेटियों नें अपने पिता बिपिन रावत और मां मधुलिका रावत को मुखाग्नि दी। हादसे में जान गंवाने वालों में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर भी शामिल रहे, जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मघाट में संपन्न हो गया।
CDS जनरल बिपिन रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई। CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने मुखाग्नि दी।
दिल्ली के आर्मी कैंट में गुरुवार को जनरल रावत और उनकी पत्नी की पार्थिव देह को एक ही चिता पर अंतिम विदाई दी गई। दोनों बेटियों कीर्तिका और तारिणी ने एकसाथ उन्हें मुखाग्नि दी
इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर बरार स्क्वायर श्मशान घाट पहुंचा। जहाँ बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियां कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की|
जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी , रामदास आठवले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, और कांग्रेस नेता हरिश रावत समेत कई नेताओं ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की|