मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

यह बहुत कष्टदायक',..इस बर्बरता का..: कानपुर में बच्चे को गोद में लिए पिता पर पुलिस की बर्बरता पर BJP सांसद वरुण गांधी

कानपुर: केन्द्र की मोदी सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला बोलने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने कानपुर देहात में बच्चे को गोद लिए युवक पर दारोगा के लाठी बरसाने के मामले…

यह बहुत कष्टदायक',..इस बर्बरता का..: कानपुर में बच्चे को गोद में लिए पिता पर पुलिस की बर्बरता पर BJP सांसद वरुण गांधी
यह बहुत कष्टदायक',..इस बर्बरता का..: कानपुर में बच्चे को गोद में लिए पिता पर पुलिस की बर्बरता पर BJP सांसद वरुण गांधी | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: केन्द्र की मोदी सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला बोलने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने कानपुर देहात में बच्चे को गोद लिए युवक पर दारोगा के लाठी बरसाने के मामले पर ट्वीट कर करके फिर राज्‍य की योगी सरकार पर निशाना साधा है| अपने ट्ववीट के साथ वरुण गांधी ने वी‍डियो भी पोस्‍ट किया है जिसमें बच्चे को गोद में लिए शख़्स पर एक पुलिसकर्मी लाठी बरसाता नजर आ रहा है| वरुण गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया है कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े,यह बहुत कष्टदायक है।



दरअसल, ;कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है जिसमें जिला अस्पताल के बाहर एक शख्स को पुलिस बर्बरता से लाठी मार रही है। शख्स की गोद में उसका 3 साल का मासूम भी है। वह बार-बार पुलिस से गुहार लगा रहा है कि बच्चे को लग जाएगी लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं। मामले में किरकिरी होने के बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया है। पिटाई करने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। डीजीपी मुकुल गोयल ने मामले में संज्ञान लिया है।



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इसके चलते अकबरपुर पुलिस की काफी आलोचना हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस की गाड़ी खड़ी है और उसी के पास खड़े एक शख्स की पिटाई हो रही है। लोकल पुलिस थाने का इंस्पेक्टर शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से मार रहा है। वह शख्स गोद में अपने बच्चे को लिए हुए है।



शख्स बार-बार पुलिस को कह रहा है कि बच्चे को लग जाएगी सर। पुलिस शख्स का पीछा करती है और दूसरे पुलिसकर्मी उसकी गोद से बच्चा छीनने लगते हैं। इतने में वह कहता है कि 'मेरा बच्चा है। इसकी मां भी नहीं है।' पिता को पिटता देख बच्चा भी चीख-चीखकर रो रहा है। घटना गुरुवार दोपहर को अकबरपुर के जिला अस्पताल के बाहर की है। मामले की जांच एडीजी जोन कानपुर को दी गई थी। एडीजी जोन कानपुर भानु भास्कर ने इंस्पेक्टर अकबरपुर विनोद मिश्रा को सस्पेंड कर दिया।



मामले पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो, पुलिस का नहीं।


https://www.thevirallines.net/kanpur-news-uttar-pradesh-police-brutally-beat-up-father-with-child-in-his-his-lap-suspended-video-goes-to-viral


इस वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने यूपी पुलिस और भाजपा सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा, गोद में लिए बच्चे पिता पर भी बर्बर लाठीचार्ज है, उत्तर प्रदेश में दमदार भाजपा सरकार है। कानपुर में पुलिस कर्मी के पिता और मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो मुख्यमंत्री के जंगलराज की विचलित कर देने वाली तस्वीर है। दोषी पुलिसकर्मी पर हो कार्रवाई, केस दर्ज कर दिलाई जाए सजा।। 



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-leader-rahul-gandhi-pays-tribute-to-cds-general-bipin-rawat-and-his-wife-madhulika-rawat




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।