नई दिल्ली: तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलिकॉप्टर में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग सवार थे| हादसे में 13 लोगों की मौत हुई|
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद (Parliament) में आर्मी चॉपर क्रैश पर जानकारी देने वाले हैं| सूत्रों ने बताया है कि रक्षा मंत्री ने इस मसले पर आर्मी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसकी जानकारी पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी है|
तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार को सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे। अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर के संबंध में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक चल रही है। राजनाथ सिंह ने दुर्घटना के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी|
भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ इस हेलीकॉप्टर में थे| उन्होंने आज सुबह दिल्ली से सुलुर के लिए फ्लाइट ली थी| ट्वीट में कहा गया है, 'वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर,जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे आज कूनूर (तमिलनाडु ) के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया| दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना को लेकर संसद में जानकारी देंगे। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं।
तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 कर्मियों की मृत्यु की पुष्टि हो गई है। DNA टेस्टिंग के जरिए सभी शवों की पहचान की जाएगी: सूत्र