मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: CDS जनरल बिपिन रावत का चॉपर कुन्नूर में क्रैश, उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार; 13 की मौत

कोयंबटूर: तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलिकॉप्टर में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स…

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: CDS जनरल बिपिन रावत का चॉपर कुन्नूर में क्रैश, उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार; 13 की मौत
तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: CDS जनरल बिपिन रावत का चॉपर कुन्नूर में क्रैश, उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार; 13 की मौत | फ़ोटो: TVL News

कोयंबटूर: तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलिकॉप्टर में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग सवार थे| अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया| हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है| जनरल बिपिन रावत की हालत के बारे में अभी पता नहीं चल सका है|



तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनास्थल से बरामद शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया| हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार को सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। इनमें CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे।



अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से 13 शव बरामद किए गए हैं। . जनरल बिपिन रावत की हालत के बारे में अभी पता नहीं चल सका है| कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जनरल बिपिन रावत गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है, लेकिन जंगली इलाका होने की वजह से इसमें मुश्किलें आ रही हैं| स्‍थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों द्वारा बॉडीज को ले जाया रहा है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना को लेकर संसद में जानकारी देंगे। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर के संबंध में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक चल रही है। राजनाथ सिंह ने दुर्घटना के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी|




बुरी तरह जल गए हैं शव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। हेलिकॉप्टर दोपहर 12:20 बजे तब क्रैश हुआ, जब वह लैंडिंग स्पॉट से महज 10 किलोमीटर दूर था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद है। जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ये बुरी तरह जल गए हैं। 



भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ इस हेलीकॉप्‍टर में थे| उन्‍होंने आज सुबह दिल्‍ली से सुलुर के लिए फ्लाइट ली थी| ट्वीट में कहा गया है, 'वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्‍टर,जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे आज कूनूर (तमिलनाडु ) के निकट दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया| दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है|




तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 कर्मियों की मृत्यु की पुष्टि हो गई है। DNA टेस्टिंग के जरिए सभी शवों की पहचान की जाएगी: सूत्र



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।