मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केंद्र सरकार की आंदोलन स्थगित करने की अपील, आंदोलनरत किसान बोले-जारी रहेगा हमारा आंदोलन, कुछ लेकर जाएंगे- परसों फिर आएंगे

नई दिल्ली:कृषि कानून रद्द करने की मांग कर रहे आंदोलनरत किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत ख़त्म हो गई है| केंद्र सरकार और किसानों की बातचीत का आज भी कुछ हल नहीं निकला है| 3 दिसंबर को फिर बातचीत होग…

केंद्र सरकार की आंदोलन स्थगित करने की अपील, आंदोलनरत किसान बोले-जारी रहेगा हमारा आंदोलन, कुछ लेकर जाएंगे- परसों फिर आएंगे
केंद्र सरकार की आंदोलन स्थगित करने की अपील, आंदोलनरत किसान बोले-जारी रहेगा हमारा आंदोलन, कुछ लेकर जाएंगे- परसों फिर आएंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:कृषि कानून रद्द करने की मांग कर रहे आंदोलनरत किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत ख़त्म हो गई है|  केंद्र सरकार और किसानों की बातचीत का आज भी कुछ हल नहीं निकला है| 3 दिसंबर को फिर बातचीत होगी| केंद्र सरकार ने किसानों से अपील की हैं कि विरोध प्रदर्शनों को स्थगित करें और वार्ता के लिए आएं।



किसानों ने कहा,हमारा आंदोलन जारी रहेगा| एक किसान नेता ने कहा,'हम सरकार को यकीन दिला देंगे कि इन क़ानूनों में कुछ भी किसानों के पक्ष में नहीं है। हम इन क़ानूनों को रद्द करा के जाएंगे| हमारा आंदोलन जारी रहेगा|




बातचीत के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदा सिंह ने कहा,''हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कुछ लेकर जाएंगे। सरकार अगर शांति चाहती है तो लोगों का मुद्दा हल करे। हम मुलाकात के लिए परसों फिर आएंगे|



विज्ञान भवन में किसानों के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा,हम किसान भाइयों से आग्रह करते हैं कि आंदोलन स्थगित करें और वार्ता के लिए आएं परन्तु ये फैसला करना किसान यूनियन और किसानों पर निर्भर है|




ऑल इंडिया किसान फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा,'आज की बैठक अच्छी रही। सरकार अपने स्टैंड से थोड़ा पीछे हटी है। 3 दिसंबर को अगली बैठक है, उसमें हम सरकार को यकीन दिला देंगे कि इन क़ानूनों में कुछ भी किसानों के पक्ष में नहीं है। हम इन क़ानूनों को रद्द करा के जाएंगे| हमारा आंदोलन जारी रहेगा|




केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "आज किसान यूनियन के नेता आए थे, भारत सरकार ने तीसरे चरण की वार्ता आज पूरी की है। हम सब ने निर्णय लिया है कि परसों वार्ता का चौथा चरण शुरू होगा| 



तोमर ने कहा,'परसों तक ये लोग भी अपने मुद्दे लेकर आएंगे और सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। हम चाहते थे कि छोटा ग्रुप बने, लेकिन सभी किसान यूनियनों का कहना था कि सभी मिलकर बात करेंगे। सरकार को सभी से बात करने में भी परेशानी नहीं है |



केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा,हम किसान भाइयों से आग्रह करते हैं कि आंदोलन स्थगित करें और वार्ता के लिए आएं परन्तु ये फैसला करना किसान यूनियन और किसानों पर निर्भर है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।