नई दिल्ली:कृषि कानून रद्द करने की मांग कर रहे आंदोलनरत किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत ख़त्म हो गई है| केंद्र सरकार और किसानों की बातचीत का आज भी कुछ हल नहीं निकला है| 3 दिसंबर को फिर बातचीत होगी| केंद्र सरकार ने किसानों से अपील की हैं कि विरोध प्रदर्शनों को स्थगित करें और वार्ता के लिए आएं।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "आज किसान यूनियन के नेता आए थे, भारत सरकार ने तीसरे चरण की वार्ता आज पूरी की है। हम सब ने निर्णय लिया है कि परसों वार्ता का चौथा चरण शुरू होगा| तोमर ने कहा,'परसों तक ये लोग भी अपने मुद्दे लेकर आएंगे और सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। हम चाहते थे कि छोटा ग्रुप बने, लेकिन सभी किसान यूनियनों का कहना था कि सभी मिलकर बात करेंगे। सरकार को सभी से बात करने में भी परेशानी नहीं है |
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा,हम किसान भाइयों से आग्रह करते हैं कि आंदोलन स्थगित करें और वार्ता के लिए आएं परन्तु ये फैसला करना किसान यूनियन और किसानों पर निर्भर है|
बातचीत के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदा सिंह ने कहा,''हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कुछ लेकर जाएंगे। सरकार अगर शांति चाहती है तो लोगों का मुद्दा हल करे। हम मुलाकात के लिए परसों फिर आएंगे|
कृषि मंत्री के साथ बैठक करने पर ऑल इंडिया किसान फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा,'आज की बैठक अच्छी रही। सरकार अपने स्टैंड से थोड़ा पीछे हटी है। 3 दिसंबर को अगली बैठक है, उसमें हम सरकार को यकीन दिला देंगे कि इन क़ानूनों में कुछ भी किसानों के पक्ष में नहीं है। हम इन क़ानूनों को रद्द करा के जाएंगे| हमारा आंदोलन जारी रहेगा