मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केंद्र का फैसला: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त...

नई दिल्ली: आगामी चुनावों पर नजर रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सभी कनेक्शन धारकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

केंद्र का फैसला: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त...
केंद्र का फैसला: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आगामी चुनावों पर नजर रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सभी कनेक्शन धारकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती करने का फैसला किया। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी को भी मंजूरी दे दी है, जिसके बाद PM उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये कम देने होंगे।



सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, ''कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है, जिससे देश भर में कुल लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई।''



रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर को सस्ता करने के फैसले पर प्रधानमंत्री की ओर से एक उपहार बताते हुए, अनुराग ठाकुर ने कहा: “पीएम मोदी ने फैसला किया है कि सभी उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमत 200 रुपये कम की जाएगी। सरकार उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन भी मुफ्त में देगी।”



नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत फिलहाल 1,103 रुपये है। बुधवार से इसकी कीमत 903 रुपये होगी. उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए कीमत 703 रुपये होगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।