मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नारी शक्ति को मोदी जी का उपहार : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती पर नड्डा

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एलपीजी सिलेंडर को सस्ता करने के मोदी सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश की न…

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नारी शक्ति को मोदी जी का उपहार : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती पर नड्डा
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नारी शक्ति को मोदी जी का उपहार : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती पर नड्डा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एलपीजी सिलेंडर को सस्ता करने के मोदी सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश की नारी शक्ति को दिया गया उपहार करार दिया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, "अब उज्जवला लाभार्थियों को रसोई गैस में 400 रुपये की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में 200 रुपये की छूट मिलेगी।"



जेपी नड्डा ने कहा,'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट द्वारा रसोई गैस की क़ीमत में भारी कटौती का निर्णय लेने के लिए हृदय से आभार। 



जेपी नड्डा ने कहा,''अब उज्जवला लाभार्थियों को रसोई गैस ₹700 में और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस अब ₹900 में मिलेगी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हमारी नारी शक्ति को मोदी जी का उपहार। मोदी जी के इस निर्णय से देशभर में 33 करोड़ उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।



घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि,''आज पीएम मोदी ने रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को तोहफा दिया है। सरकार ने 75 लाख अतिरिक्त उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दी है। यह पीएम मोदी का ऐतिहासिक कदम है|



यह भी पढ़ें: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त...


आगामी चुनावों पर नजर रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सभी कनेक्शन धारकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती करने का फैसला किया। 



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''...घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। वहीं, 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे...'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है...लेकिन रेट कम होने से उन्हें भी फायदा होगा, यानी 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की बचत होगी..।



 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती पर रांची की एक महिला ने कहा कि,''अगर रसोई में 200 रुपये बचते हैं, तो महिलाएं निश्चित रूप से इसे सकारात्मक तरीके से देखती हैं क्योंकि कहीं न कहीं हमारा बोझ कम हो रहा है...|



मध्य प्रदेश के भोपाल में महिलाओं ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कटौती का स्वागत किया और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में और भी कटौती करने की मांग की। एक महिला ने कहा, "यह बहुत अच्छा निर्णय है, जो जनता के हित में है।"



 रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता की एक महिला ने कहा कि,''ये बहुत अच्छा फैसला है, अगर सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती होगी तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि घर चलाना मुश्किल है|



 रसोई गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 200 रुपये की कटौती पर असम के गुवाहाटी  की एक महिला ने कहा कि,'' हमें खुशी है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम हो गई है...|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।