मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा नेता अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बताया 'राक्षस', बघेल ने कहा- उनके पास सर्टिफिकेट फैक्ट्री है..

रायपुर: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बताया है| भाजपा नेता अनिल विज द्वारा भूपेश बघेल को 'राक्षस' कहने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा,''उनके पास एक सर्टिफि…

भाजपा नेता अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बताया 'राक्षस', बघेल ने कहा- उनके पास सर्टिफिकेट फैक्ट्री है..
भाजपा नेता अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बताया 'राक्षस', बघेल ने कहा- उनके पास सर्टिफिकेट फैक्ट्री है.. | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बताया है|  भाजपा नेता अनिल विज द्वारा भूपेश बघेल को 'राक्षस' कहने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा,''उनके पास एक सर्टिफिकेट फैक्ट्री है और वे इसे बांटते रहते हैं| दरअसल, अनिल विज ने 19 दिसंबर, 2022 को कहा था,“हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी रहे हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के दौर के राक्षस प्रवृति के महानुभाव हैं|



अनिल विज की राक्षस वाली टिप्पणी पर भूपेश बघेल ने कहा,'' यह ऐसा है जैसे अगर आप बीजेपी के खिलाफ बोलते हैं तो आप धर्म विरोधी हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ बोलोगे तो देशद्रोही हो जाओगे| उनके पास एक सर्टिफिकेट फैक्ट्री है और वे इसे बांटते रहते हैं|



बता दें, ''पठान मूवी के गाने को लेकर हुए विवाद के सवाल पर CM भूपेश बघेल ने रविवार 18  दिसंबर, 2022 को कहा था,“पहनना अलग बात है| मगर धारण करना अलग बात है,जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है। CM ने कहा,“ये बजरंगी (बजरंग दल के) गुंडे भगवा रंग धारण कर निकलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है|



जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है:भूपेश बघेल

CM भूपेश बघेल ने कहा, ‘ 'भगवा या गेरुआ रंग का कपड़ा पहनना अलग चीज है, धारण करना अलग है। धारण कौन करता हैं? अंगीकार कौन करता है? जो साधु संत हैं, जब पूरे समाज को, घर परिवार को त्याग देता है, तब जाकर भगवा रंग या गेरुआ रंग स्वीकार करता है। अब ये बजरंगी गुंडे, जो भगवा रंग का गमछा पहनकर निकले हैं, ये कौन सा समाज के लिए त्याग किए हैं, परिवार के लिए त्याग किया, बल्कि वो तो वसूली के लिए भगवा रंग के कपड़े पहन रहे हैं।'



रंगों से कोई जाति-धर्म तय नहीं करना चाहिए: भूपेश बघेल

बघेल ने आगे कहा कि ,'यदि कलर की बात है, जो भारतीय जनता पार्टी में आजकल सांसद हैं, विधायक बने हैं और वे हीरो हैं और हीरोइन की छाया में जो भगवा रंग के कपड़े पहनकर डांस कर रहे हैं, उसके बारे में इनके क्या विचार हैं। रंगों से कोई जाति-धर्म तय नहीं करना चाहिए।



बघेल ने कहा, ‘ये विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए जो जनता और समाज के मुद्दे नहीं हैं उसे सामने लाकर वो ध्रुवीकरण कर रही है। कोई व्यक्ति किसी भी रंग का कपड़ा पहन लेता है तो उससे कुछ हो नहीं जाता है। कार्यक्रम में कुछ लोग काले कपड़े पहन कर आए हैं तो क्या वो मुख्यमंत्री का विरोध करने आए हैं। कोई नीला कपड़ा पहना है तो क्या वे अंबेडकराइड हो गया है।’


भूपेश बघेल 'राक्षस' हैं: अनिल विज

छत्तीसगढ़ CM के इस बयान के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने CM भूपेश बघेल को 'राक्षस बताया| अनिल विज ने कहा,“हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी रहे हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के दौर के राक्षस प्रवृति के महानुभाव हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।