मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ब्लेड से लोगों की जेब काटने वाला शातिर चोर रंगे हाथ पकड़ा गया : 20500 रुपये, 3 ब्लेड व एक बाइक बरामद

कानपुर: पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की थाना नौबस्ता अन्तर्गत चौकी विराट नगर पुलिस टीम ने ब्लेड से लोगो की जेब काटने वाला शातिर चोर को किया गिरफ्तार| जबकि उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया है| गिरफ्ता…

ब्लेड से लोगों की जेब काटने वाला शातिर चोर रंगे हाथ पकड़ा गया : 20500 रुपये, 3 ब्लेड व एक बाइक बरामद
ब्लेड से लोगों की जेब काटने वाला शातिर चोर रंगे हाथ पकड़ा गया : 20500 रुपये, 3 ब्लेड व एक बाइक बरामद | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की थाना नौबस्ता अन्तर्गत चौकी विराट नगर पुलिस टीम ने ब्लेड से लोगो की जेब काटने वाला शातिर चोर को किया गिरफ्तार| जबकि उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया है| गिरफ्तार आरोपी गोलू कंजड के कब्जे से 20500 रुपये कैश, 03 कटे ब्लेड व एक मोटर साईकिल बरामद हुई|



पुलिस के मुताबिक,'' 20 दिसंबर, 2022 की शाम को कमल वर्मा पुत्र स्व0 श्री राम प्रसाद वर्मा (निवासी 128/33 बी ब्लाक किदवई नगर) द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो बाईक सवारो ने जेब काट लिया है, जिन्हे मैने पकड़ रखा है, इस सूचना पर फोर्स के साथ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह मर्सी स्कूल के सामने चौकी क्षेत्र विराट नगर पर पहुचे तो कमल वर्मा ने एक बाइक सवार को पकड़ रखा था|


आरोपी गोलू कंजड पुत्र विनोद कंजड निवासी कंचनपुर पोस्ट सिलामन थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर को करीब 20.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मामला दर्ज किया गया है।


जनपद फतेहपुर के थाना बिन्दकी क्षेत्रान्तर्गत कंचनपुर गांव निवासी गोलू कंजड ने पूछताछ करने पर बताया कि किदवई नगर से यशोदा नगर बाईपास जा रहे थे कि रास्ते में खडे एक व्यक्ति से हमने मर्सी स्कूल का रास्ता पूछा, तो व्यक्ति ने बताया कि मुझे भी वहीं जाना है| तो हम दोनों ने उसे विश्वास दिलाते हुए अपनी बाइक में बीच में बैठा लिया। रास्ते में मेरे साथी रोहन ने बीच में बैठे व्यक्ति की जेब से पैसे चुरा लिये। जिसमें कम पैसे होने पर जेब में रख लेते हैं| 


अधिक पैसे होने पर अपनी मो0साइकिल में लगे कपडे की डिग्गी में धीरे से डाल देते हैं । यह काम हम पहले भी कई बार कर चुके हैं किन्तु पकडे नहीं गये हैं और चुराये गये पैसों को हम लोग आपस में आधा आधा बांट लेते हैं । किन्तु आज वह व्यक्ति उतरते ही अपनी जेब को चेक कर लिया और हल्ला मचाया| जिससे मेरा साथी रोहन भाग गया| मुझे उस व्यक्ति व आने जाने वाले व्यक्तियों ने पकड लिया ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।