मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सांसों की संजीवनी: छत्तीसगढ़ से यूपी के लिए रवाना हुआ ऑक्सीजन टैंकर, प्रियंका गांधी ने CM बघेल से मांगी थी मदद

नई दिल्ली: ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ ने भी मानवीय मदद के तौर पर ऑक्सीजन भेजी है। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघ…

सांसों की संजीवनी: छत्तीसगढ़ से यूपी के लिए रवाना हुआ ऑक्सीजन टैंकर, प्रियंका गांधी ने CM बघेल से मांगी थी मदद
सांसों की संजीवनी: छत्तीसगढ़ से यूपी के लिए रवाना हुआ ऑक्सीजन टैंकर, प्रियंका गांधी ने CM बघेल से मांगी थी मदद | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ ने भी मानवीय मदद के तौर पर ऑक्सीजन भेजी है। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक ऑक्सीजन टैंकर रवाना किया हैं। टेलीफोन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। 16 टन ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भेजा गया है|



ऑक्सीजन की यह खेप रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र से लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए भेजी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी। 



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा फोन पर सूचना मिलने के उपरांत लखनऊ में कोरोना के मरीज़ों के उपचार में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये एक टैंकर ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिये रवाना कर दिया है।  सभी स्वस्थ रहें|




अधिकारियों ने बताया, लखनऊ भेजे गए टैंकर में 16 टन ऑक्सीजन है। यह लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने बताया,''उनके पास ऑक्सीजन का पर्याप्त उत्पादन है। राज्य के मरीजों की जरूरत के बाद बचे ऑक्सीजन को दूसरे राज्यों को भी भेजा जा रहा है।



शुक्रवार को (23 April) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था,''प्रारंभ में, छत्तीसगढ़ को भी ऑक्सीजन संकट का सामना करना पड़ा। मैंने 7 अप्रैल को विशेषज्ञों, डॉक्टरों से बात की और औद्योगिक ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले 8 Plants को मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करने का लाइसेंस दिया। आज छत्तीसगढ़ में 27 इकाइयाँ हैं जो ऑक्सीजन का उत्पादन करती हैं, 2 Liquid Oxygen का उत्पादन कर रही हैं| इसलिए राज्य में प्रतिदिन 388.88 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। राज्य में प्रतिदिन 160 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत हो रही है, शेष विभिन्न राज्यों में जा रही है। कहीं कोई रुकावट नहीं है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।