कोलकाता :पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी काजल सिन्हा की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गई है| बंगाल की खारदाह सीट से काजल तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे, यहां 22 अप्रैल को वोटिंग हुई थी| काजल सिन्हा की कोरोना के चलते मौत की जानकारी राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को एक ट्वीट करके दी| टीएमसी उम्मीदवार के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काजल सिन्हा की मौत पर दुख व्यक्त किया ।
ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बहुत बहुत दुखदायक'.. खारदाह सीट से हमारे प्रत्याशी काजल सिन्हा की कोविड के कारण मृत्यु हो गई| उन्होंने अपना जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया| वे तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से समर्पित सदस्य थे| हम उन्हें मिस करेंगे...मेरी संवेदना उनके परिवार के प्रति है। ईश्वर परिजनों को दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें ''
कोरोना संक्रमण का असर अब चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में दिखने लगा है। राज्य में कई नेता कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सबसे पहले राज्य के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के उम्मीदवार की कोरोना से मौत हो गई। उसके बाद इसी कड़ी में आज एक टीएमसी नेता की भी मौत हो गई। खरदाहा से टीएमसी प्रत्याशी काजल सिन्हा की जान चली गई । इसके अलावा कोरोना संक्रमित कई नेता अस्पतालों और घरों में आइसोलेट हैं।
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होना है। छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। अभी दो चरणों में चुनाव होने बाकी हैं। 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा। सातवें चरण में 34 और आठवें चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे 2 को आएंगे।