नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कांग्रेस की कमान संभालने का आग्रह किया है| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने का अनुरोध किया|उन्होंने कहा है कि ''हर चुनौती में हमारे लिए उम्मीद की किरण माननीय सोनिया जी और आदरणीय राहुल जी हैं। हम सभी आपके साथ हैं। छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ों कार्यकर्ता और देशवासी आपके साथ हैं। देश जिस संकटपूर्ण दौर से गुज़र रहा है उससे आपके नेतृत्व में ही छुटकारा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने पत्र में लिखा कि 'आपसे विनम्र अनुरोध है कि असहमति के स्वरों के बीच अविचलित रहते हुए देश को नई दिशा दिखाएं तथा कांग्रेस का नेतृत्व पुनः संभालें| उन्होंने पत्र में लिखा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में ही कांग्रेस ने गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था| और देश की वर्तमान संकट की स्थिति से उबारने के लिए आदरणीय सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी ही एक मात्र आशा किरण दिखाई देते है|
नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक सोमवार को होगी।कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले पार्टी के कई नेताओं का लिखा हुआ एक पत्र सामने आया है जिसमें पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन और सुधार ???रने की मांग की गई है।
पत्र में कहा गया है कि देश आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और चीन से सीमा विवाद के संकट से जूझ रहा है। इन नेताओं का कहना है कि कार्य समिति से लेकर पार्टी के दूसरे सभी पदों के लिए चुनाव होने चाहिए। इसके साथ ही पार्लियामेंट्री बोर्ड को भी फिर से जीवित किया जाना चाहिए|पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के पार्टी का नेतृत्व संभालने को लेकर कोई चुनौती नहीं है, लेकिन कोई दूसरा नेता अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करता है तो पार्टी में जबरदस्त घमासाम मच सकता है।
असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का अनुरोध किया ताकि वे पार्टी का नेतृत्व कर सकें और भाजपा और RSS से सामने से लड़ सकें।
असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा,'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक के पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस में, मैंने स्पष्ट रूप से सोनिया गांधी से राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व देने की अपील की 'क्योंकि नरेंद्र मोदी केवल राहुल गांधी से डरते हैं|
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में गांधी परिवार के नेतृत्व को चुनौती देने के कुछ पार्टी नेताओं के प्रयास का विरोध किया|उन्होंने साफ कहा कि सोनिया गांधी जब तक चाहें उन्हें अध्यक्ष बने रहना चाहिए, उनके बाद राहुल गांधी को कमान संभालनी चाहिए, जो पूरी तरह सक्षम हैं|
सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि सोमवार को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में वो पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगी| सूत्रों ने बताया है कि सोनिया गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं से नया अध्यक्ष ढूंढने को कहा है|
राहुल जी को अब कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए। उनकी भावनाओं के सम्मान करते हुए हम कहना चाहेंगे, 'कम बैक, राहुल जी'। जब तक वे पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में पदभार नहीं संभालते, सोनिया जी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए : महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष