मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

चुनावी 'जुमला' : LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर सुप्रिया सुले

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर NCP की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा,'' ये 'जुमला' सरकार है। 200 रुपये कम करने से क्या होगा। जब हमारी सरकार थी तो दाम 400 रुपये प्रति स…

चुनावी 'जुमला' : LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर सुप्रिया सुले
चुनावी 'जुमला' : LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर सुप्रिया सुले | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर NCP की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा,'' ये 'जुमला' सरकार है। 200 रुपये कम करने से क्या होगा। जब हमारी सरकार थी तो दाम 400 रुपये प्रति सिलेंडर थे, आज 1150 रुपये हैं। इन्हें 500 या 700 रुपये कम करना चाहिए था। ये सब चुनावी 'जुमला' है। 



सुप्रिया सुले ने कहा,''उन्होंने (मोदी सरकार ने) साढ़े चार साल तक महंगाई के बारे में नहीं सोचा। महंगाई और बेरोजगारी के कारण कर्नाटक की जनता ने उन्हें खारिज कर दिया इसलिए केंद्र सरकार डरी हुई है|



 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ 31 अगस्त से 1 सितंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले मुंबई पहुंचे।


LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "यह दबाव है... (INDIA गठबंधन की) दूसरी बैठक के बाद, उन्होंने (भाजपा) कीमतों में 200 रुपये की कमी की है... जब सब कुछ फाइनल हो जाएगा, तब आप (INDIA गठबंधन की) ताकत देखेंगे..."



यह भी पढ़ें: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त...


आगामी चुनावों पर नजर रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सभी कनेक्शन धारकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती करने का फैसला किया। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।