नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि,''प्रधानमंत्री मोदी ने रसोई गैस की क़ीमतों में अचानक से कटौती कर दी है। लेकिन ऐसा अभी ही क्यों किया गया, आप पूछ सकते हैं?
यह किस्सा है 'डेमोकुर्सी' का.....
--कर्नाटक में बीजेपी की हार - LPG की ऊंची क़ीमत चुनाव के मुख्य मुद्दों में से एक थी।
--दो महीनों में INDIA की दो बेहद सफल बैठकें और तीसरी अगले दो दिनों में होने वाली है।
--कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने 100 दिनों में अपनी 5 गारंटी लागू कर दी है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार 500 रुपए में LPG सिलेंडर दे रही है। --लोगों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि वे भाजपा के कुशासन से परेशान थे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि,''5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से तीन महीने पहले, जहां BJP निश्चित रूप से हारने जा रही है, और लोकसभा चुनाव से छह महीने पहले, भाजपा वास्तव में तिनके का सहारा ले रही है। आने वाले महीनों में ऐसे और 'गिफ्ट्स' की उम्मीद है क्योंकि प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी से चिपके रहने के लिए और अधिक बेचैन दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त...
आगामी चुनावों पर नजर रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सभी कनेक्शन धारकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती करने का फैसला किया।