नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध जारी है। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर से सिक्किम के नाकू ला क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है| भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में दोनों पक्षों के सैनिक घायल हुए| इस मसले को स्थानीय कमांडरों के स्तर पर सुलझा लिया गया है| भारतीय सेना की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई है|
सूत्रों के मुताबिक,''भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले हफ़्ते सिक्किम के नाकू ला क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास झड़प हुई। इसमें भारत और चीन दोनों के सैनिक घायल हुए|
भारतीय सेना ने बताया,''यह स्पष्ट किया जाता है कि 20 जनवरी को सिक्किम के नकु ला में भारतीय सेना और चीनी पीएलए सैनिकों के बीच मामूली झड़प हो गई थी। यह स्थानीय कमांडरों द्वारा स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हल किया गया था|
पिछले हफ्ते चीनी सैनिकों ने सिक्किम के नाकू ला में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प हुई। दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आई हैं। फिलहाल हालात काबू में बताए जा रहे हैं। इस पूरी झड़प में हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिको ने एलएसी पार करने का प्रयास किया| वहां सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने रोक| कहा जा रहा है कि चीनी सैनिक यथास्थिति बदलने की कोशिश की, जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया|
उधर,''पूर्वी लद्दाख में चल रहे तनाव (Ladakh Standoff) को लेकर कमांडर स्तर की 9वें दौर (India China 9th round Talk) की बातचीत आज सुबह लगभग 2:30 बजे खत्म हुई|
भारत और चीन के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की 9वें दौर की वार्ता आज सुबह लगभग 2:30 बजे खत्म हुई। मोल्डो में कल सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद यह बैठक 15 घंटे से ज़्यादा चली। इस बैठक में भारत की ओर से सेना के 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन और चीन की तरफ से दक्षिणी शिनजियांग मिलिट्री रीजन कमांडर मेजर जनरल लियू लिन ने हिस्सा लिया|