मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जातिगत जनगणना: दिल्ली पहुंचे CM नीतीश कुमार, बोले- कल पीएम मोदी से जातीय जनगणना पर बात करेंगे

नई दिल्ली: देश भर में जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में दस पार्टियों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

जातिगत जनगणना: दिल्ली पहुंचे CM नीतीश कुमार, बोले- कल पीएम मोदी से जातीय जनगणना पर बात करेंगे
जातिगत जनगणना: दिल्ली पहुंचे CM नीतीश कुमार, बोले- कल पीएम मोदी से जातीय जनगणना पर बात करेंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश भर में जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में दस पार्टियों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देर शाम दिल्ली पहुंचे।



दिल्ली पहुंचे CM नीतीश कुमार ने कहा,''जाति आधारित जनगणना की अपनी मांग को लेकर हम (विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल) कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।



CM नीतीश कुमार ने कहा,''"जातीय जनगणना होनी चाहिए इसके लिए हमने पीएम से समय मांगा था और उसी के लिए पीएम ने हमें कल समय दिया है तो हम सब कल पीएम मोदी से जातीय जनगणना पर बात करेंगे।"



बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, ने कहा,''2021 की प्रस्तावित जनगणना में जातीय गणना की माँग को लेकर कल सुबह 11 बजे बिहार के सर्वदलीय शीर्ष प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री जी के साथ मुलाक़ात होगी।




देश भर में जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर दस पार्टियों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा| इस प्रतिनिधिमंडल में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, CPI ML से महबूब आलम, AIMIM से अख्तरुल इमान, हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, भाजपा से मंत्री जनक राम, VIP के मुखिया और मंत्री मुकेश सहनी भी शामिल होंगे| इनके अलावा सीपीआई से सूर्यकांत पासवान और सीपीएम के अजय कुमार शामिल होंगे| जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में रहेंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।