बुलंदशहर: कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए नरौरा के बंसी घाट पर चल रही तैयारी
बुलंदशहर: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए बुलंदशहर में नरौरा के बंसी घाट पर तैयारी चल रही है। अंतिम संस्कार कल शाम को होगा। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया, "यूपी के पूर्व CM कल्या…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर: कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए नरौरा के बंसी घाट पर चल रही तैयारी | फ़ोटो: TVL News
बुलंदशहर: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए बुलंदशहर में नरौरा के बंसी घाट पर तैयारी चल रही है। अंतिम संस्कार कल शाम को होगा। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया, "यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यहां पूरा ज़िला प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है।"
कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है| सोमवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव अतरौली नरौरा में किया जाएगा| इससे पहले उनके शरीर को विधान भवन और बीजेपी कार्यालय लाया गया था| उनका निधन शनिवार को हुआ था|
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमारे बीच आज नहीं है। आज उनका पार्थिव शरीर उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अलीगढ़ में आई है। अलीगढ़ से उनका लगभग 9 दशक का संबंध रहा है और उन्होंने यहां अपना सार्वजनिक जीवन लगभग 7 दशक व्यतीत किए: योगी आदित्यनाथ
कल्याण सिंह जी पूरे देश में एक प्रखर राष्ट्रभक्त और आस्थावान रामभक्त के रूप में जाने जाते थे। अलीगढ़वासी आज अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रदेश की ओर से हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके परिवारजनों के प्रति हम सब की संवेदना है: सीएम योगी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।