कोलकाता: प्रधानमंत्री ने आज 10 राज्यों-छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के ज़िलाधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ COVID-19 स्थिति पर बातचीत की। बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग में मुख्यमंत्रियों को बोलने नहीं दिया गया| 'बैठक में मुख्यमंत्रियों को पुतला बनाकर रखा गया|
आज 10 राज्यों के ज़िलाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि,''यदि राज्यों को बोलने की अनुमति नहीं थी तो उन्हें क्यों बुलाया गया। बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों को विरोध करना चाहिए|
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि,'' मुख्यमंत्रियों को कठपुतली बनकर रखा गया| पीएम मोदी की कोविड बैठक में बोलने की इजाजत नहीं दी गई| पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ COVID-19 स्थिति पर बैठक सुपर फ्लॉप और अपमानजनक है| इसके अलावा उन्होंने कहा कि,''राज्य में ब्लैक फंगस के 4 मामले सामने आए हैं| हालांकि बंगाल में टीकाकरण की दर कम है, हमारी पॉजिटिविटी रेट घट रही है। मृत्यु दर 0.9% है|