मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन, PM मोदी और CM अशोक गहलोत ने जताया शोक

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ पहाड़िया का बुधवार की देर रात गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया| 89 साल के जगन्नाथ पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री…

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन, PM मोदी और CM अशोक गहलोत ने जताया शोक
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन, PM मोदी और CM अशोक गहलोत ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ पहाड़िया का बुधवार की देर रात गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया| 89 साल के जगन्नाथ पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे| पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित थे|राज्य सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है|



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाड़िया के निधन पर शोक जताया है| मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है| पहाड़िया ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे|



अशोक गहलोत ने कहा,''श्री पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है।  ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।प्रारम्भ से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था, श्री पहाड़िया के जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'20 मई (गुरूवार) को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी। स्व. श्री पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा।



प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, “राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन से मैं दुखी हूं। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण के लिये उल्लेखनीय योगदान किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनायें। ओम शांति।”




जगन्नाथ पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे| 15 जनवरी 1932 को जन्मे पहाड़िया 6 जून 1980 से जुलाई 1981 तक 11 महीने राजस्थान के सीएम रहे थे| वह केंद्र सरकार में मंत्री, बिहार और हरियाणा के राज्यपाल भी रह चुके हैं| वह 4 बार सांसद और 4 बार विधायक भी रह चुके हैं| 1965 में जगन्नाथ पहाड़िया राज्यसभा से सांसद चुने गए थे| 



जगन्नाथ पहाड़िया  को 1957में सबसे कम उम्र में सांसद बनने का अवसर मिला था| जब वे सांसद चुने गए तब उनकी उम्र 25 साल 3 माह थी| 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे थे| जगन्नाथ पहाड़िया के निधन से राजस्थान में कांग्रेस ने सबसे वरिष्ठ नेता को खो दिया है |







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।