मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

इंफाल: कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी (Congress Committee of Manipur Pradesh) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयन किया है।सोमवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगो…

कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया | फ़ोटो: TVL News

इंफाल: कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी (Congress Committee of Manipur Pradesh) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयन किया है।सोमवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी के मुताबिक तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है|



डॉ. केएच रतनकुमार सिंह ने रविवार को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो चुनाव से पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे सकते हैं।। शिक्षा मंत्री रह चुके केएच रतनकुमार सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में मायांग इंफाल से चुनाव हार गए थे।


देश के पांच राज्यों- मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर राज्‍य में विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। मणिपुर में बीजेपी इस समय सत्ता में हैं। वहीं कांग्रेस मुख्य विपक्षी है। इन दोनों बड़े दलों के अलावा कई क्षेत्रीय दल भी चुनाव मैदान में हैं। खासतौर से नेशनल पीपल्स पार्टी और नगा पीपल्स फ्रंट के प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगीं। इनके अलावा टीएमसी भी काफी दमखम से चुनाव लड़ रही है।

2017 के चुनाव में मणिपुर में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। यहां बहुमत का आंकड़ा 31 सीटों का है। 2017 में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं और वो सबसे बड़ा दल थी। भाजपा को 60 में 21 सीटें मिलीं थीं लेकिन सरकार बनाने में कामयाब रही थी। भाजपा ने छोटे दलों को लेकर सरकार बनाई थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।