आबू धाबी : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर यमन के हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है। यूनाइटेड अरब अमीरात की राजधानी अबुधाबी एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी आबू धाबी में एक प्रमुख तेल भंडारण फेसिलिटी (major oil storage facility) के पास संदिग्ध ड्रोन हमले में तीन पेट्रोलियम टैंकरों को उड़ा दिया गया| घटना में दो भारतीयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए| बताया जा रहा है कि ये हमले ड्रोन के जरिए किए गए हैं।
यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अबुधाबी पुलिस ने कहा था कि मुसाफा इंड्रस्टियल एरिया में 3 तेल के टैंकर्स में धमाके हुए। इसके बाद अबुधाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कंस्ट्रक्शन साइट पर भी आग लग गई। इससे पहले इन जगहों पर ड्रोन देखे गए थे।
WAM के अनुसार अबू धाबी पुलिस ने मुसाफ्फा में तीन पेट्रोलियम टैंकरों में विस्फोट की पुष्टि की है। दुबई के अल-अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों में एक पाकिस्तानी और दो भारतीय नागरिक हैं। छह अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं हैं।
अबू धाबी में हुई आग की घटना के मामले में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास मामले की पुष्टि और विवरण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
अबुधाबी पुलिस को राजधानी अबू धाबी में दो जगह आग लगने की सूचना मिली थी| इनमें से एक आग मुसाफ्फा में लगी, जबकि दूसरी एयरपोर्ट पर पुलिस को आशंका है कि ऐसा ड्रोन हमले (Drone Attack) के कारण हुआ है| रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही जगहों पर आग को नियंत्रित कर लिया गया है| इससे वायु यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ| ना ही किसी तरह का बड़ा नुकसान हुआ है| आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए बडे़ स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है|