लखनऊ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस ने कहा कि, 'महंगाई मैन' मोदी पेट्रोल-डीजल के नाम पर लोगों को लूट रहे हैं, उनकी जेब पर डाका डाल रहे हैं। International market में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने को तैयार नहीं हैं।
आंकड़े देखिए..
• 2014 में UPA सरकार के दौरान-
कच्चा तेल: 111 डॉलर प्रति बैरल
पेट्रोल: 71.41 रुपए लीटर
डीजल: 55.49 रुपए लीटर
• 2024 में NDA सरकार के दौरान-
कच्चा तेल: 85 डॉलर प्रति बैरल
पेट्रोल: 100 रुपए लीटर
डीजल: 90 रुपए लीटर
मतलब जब कच्चे तेल के दाम 23% घट गए, तब भी पेट्रोल के दाम 40% और डीजल के दाम 80% तक बढ़ा दिए गए। यानी कच्चे तेल की कीमत कितनी भी कम हो जाए, नरेंद्र मोदी जनता को महंगाई से राहत नहीं देना चाहते। वो तो पेट्रोल-डीजल को महंगा बेचकर लोगों को महंगाई का दोहरा झटका दे रहे हैं और सरकारी खजाना भर रहे हैं।
कैसे आइए समझाते हैं...
डीजल की बढ़ती कीमत का सीधा असर सामानों की माल ढुलाई पर पड़ता है, जिससे सामानों की कीमत भी बढ़ जाती है। इन महंगे सामानों का बोझ भी आम जनता पर ही पड़ता है, जिसे सरकार से कोई राहत नहीं दी जाती। सच है- नरेंद्र मोदी को जनता की तकलीफों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपनी मौज में मस्त हैं।