मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“अफवाहबाज” पार्टी है भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहबाज पार्टी है। सत्ता का दुरुपयोग करती है। जनता को गुमराह करना जानती है। इसी रणनीति के आधार पर लोकतंत्…

“अफवाहबाज” पार्टी है भाजपा: अखिलेश यादव
“अफवाहबाज” पार्टी है भाजपा: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहबाज पार्टी है। सत्ता का दुरुपयोग करती है। जनता को गुमराह करना जानती है। इसी रणनीति के आधार पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा के पास विकास का कोई विजन नहीं है। इसने पूरी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है।  अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। 



 यादव ने कहा कि भाजपा से सावधान रहे। भाजपा षडयंत्र करने में माहिर है। षडयंत्रकारी भाजपा अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। भाजपा हर स्तर पर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। जिन लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया हैं उन्हें परेशान करेगी। उनसे बदला लेने की तैयारी में है।   



 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गलत को सही और सही को गलत करने की साजिश कर सकती है। समाज में नफरत फैलाती है। लोगों से भेदभाव करती है। भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। इसने किसानों नौजवानों को धोखा दिया। जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। पिछड़ों, दलितों को नौकरियों में नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया। भाजपा सरकार ने दलितों, पिछड़ों का हक छीना है। महंगाई, बेरोजगारी से लोग त्रस्त है।  



 अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर से गोरखपुर समेत दर्जनों जिलों में पानी भरा है। नेपाल के सीमावर्ती प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन त्रस्त है। सरकार की तरफ से लोगों को जरूरी मदद नहीं मिल रही है। नगरों में जलभराव है। एक तरफ कई जिलों में बाढ़ से जनता त्रस्त है तो शहरों में लोग जलभराव से परेशान है। भाजपा ने नदियों की सफाई को रोका। नदियों के प्रवाह को अवरूद्ध किया। नालों की सफाई नहीं करायी। समय रहते बाढ़ और जलभराव रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाये। पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की निष्क्रियता और अकर्मण्यता का खामियाजा भुगत रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।