नई दिल्ली: तथाकथित टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विटर इंडिया के दफ्तरों पर छापे मारे हैं। सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीमें 'टूलकिट' मामले की जांच के लिए दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पर छापे मारे हैं| ट्विटर इंडिया के कार्यालयों पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला| कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''तानाशाह डर गया.....#Toolkit
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''जान लें, ''Twitter''''के दिल्ली-गुरुग्राम दफ़्तर पर रेड डालने वाली डरपोक भाजपा सरकार “रेड राज” से फ़र्ज़ी टूलकिट का सच नही छिपा सकती।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''भाजपा के फर्जीवाड़े, फ्रॉड और फर्जी कागजों से पूरे देश को भ्रमित करने की परतें आए दिन खुलती आज रही है।
फर्जी टूलकिट की पोल खुलने के बाद सरकार छटपटा गई है। अब सरकार छापों के जरिए ट्विटर सहित सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स को डराने का घिनौना प्रयास कर रही है
सोमवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विटर इंडिया के दफ्तरों पर छापे मारे हैं। स्पेशल सेल की टीम की यह कार्रवाई अभी भी जारी है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीमें 'टूलकिट' मामले की जांच के लिए दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पहुंचीं। अधिकारी ने कहा कि ट्विटर के दिल्ली के लाडो सराय और गुरुग्राम में स्थित दफ्तरों में कार्रवाई चल रही है।
पुलिस ने ट्विटर को नोटिस देकर जवाब भी मांगा था| दिल्ली पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आवश्यक थी क्योंकि यह पता लगाना था कि नोटिस देने के लिए सही व्यक्ति कौन है क्योंकि ट्विटर इंडिया के एमडी के जवाब बहुत अस्पष्ट थे।
गौरतलब है कि इससे पहले 21 मई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टूलकिट मामले में ट्विटर इंडिया के प्रमुख मनीष माहेश्वरी को नोटिस भेजा था और संबित पात्रा मामले में सफाई देने को कहा था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह एक शिकायत पर जांच कर रही है, जिसमें ट्विटर से संबित पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया बताया था।
दरअसल, टूलकिट को लेकर बीजेपी को ट्विटर ने तगड़ा झटका दिया था| | तथाकथित टूलकिट मामले पर कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जो ट्वीट किया था, उसे ट्विटर ने ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ यानी भ्रामक बता दिया था| ट्विटर ने BJP प्रवक्ता संबित पात्रा समेत BJP के बड़े नेताओं के ट्वीट को मेनुपलटेड (हेर-फेर किया हुआ) टैग दे दिया था|
ट्विटर के 'Manipulated Media के टैग को लेकर केंद्र सरकार ने ट्विटर से ऐतराज भी जताया था| सरकार ने तर्क दिया था कि क्योंकि यह मामला अभी जांच के अधीन है, लिहाजा उसे टैग (Twitter Manipulated Tag) दिया जाना सही नहीं है|
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, विनय सहस्रबुद्धे, सीटी रवि समेत कई BJP के बड़े नेताओं के सभी ट्वीट्स पर अब ट्विटर ने ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ का लेबल लगा दिया था| मतलब इस ट्वीट में जो तस्वीर इस्तेमाल की गई है, वह भ्रामक है| चूंकि कांग्रेस पहले ही इसके फर्जी होने का दावा करती रही है|
टूलकिट को लेकर मोदी सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और प्रह्लाद जोशी ने भी ट्वीट किए थे| इसके अलावा बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा, उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत, सांसद तेजस्वी सूर्या और राघवेंद्र राठौर जैसे लोग भी इस मसले पर ट्वीट करने वालों में शामिल रहे| हालांकि इनके ट्वीट्स पर ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ का लेबल नहीं लगाया गया है|