मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अर्णब के व्हाट्सऐप चैट पर कांग्रेस हमलावर, मोदी सरकार से पूछे कई सवाल, पूर्व गृह मंत्री शिंदे ने कहा-इतने सालों में कभी भी ऐसी घटना देश में नहीं हुई थी

नई दिल्ली: रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी और टीवी रेटिंग एजेंसी BARC के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता के बीच व्हाट्सऐप चैट को लेकर पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी, पूर…

अर्णब के व्हाट्सऐप चैट पर कांग्रेस हमलावर, मोदी सरकार से पूछे कई सवाल, पूर्व गृह मंत्री शिंदे ने कहा-इतने सालों में कभी भी ऐसी घटना देश में नहीं हुई थी
अर्णब के व्हाट्सऐप चैट पर कांग्रेस हमलावर, मोदी सरकार से पूछे कई सवाल, पूर्व गृह मंत्री शिंदे ने कहा-इतने सालों में कभी भी ऐसी घटना देश में नहीं हुई थी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी और टीवी रेटिंग एजेंसी BARC के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता के बीच व्हाट्सऐप चैट को लेकर पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की|


 प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है, इसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस मामले में प्रधानमंत्री को खुद सामने आकर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे अभियान की जानकारी सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे कुछ लोगों को होती है और ऐसे में इसका पता लगना चाहिए कि यह संवेदनशील जानकारी कैसे लीक हुई।




कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,''73 साल के इतिहास में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ होते हुए इस देश ने नहीं देखा। आजाद हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री, उनके कार्यालय, गृहमंत्री एवं पूरी सरकार की मर्यादा को छिन्न-भिन्न होते हुए भी यह देश देख रहा है| न्यायपालिका पर, देश के संविधान की शपथ लेने वालों पर ऐसा प्रश्न चिन्ह पहले कभी नहीं लगा। 73 सालों में ऐसी गंदगी जहां संविधान परंपरा, परिपाटी, नियम, कानून सब देश के सर्वोच्च नेतृत्व के हाथों छिन्न भिन्न हो रहे हैं|




पवन खेड़ा ने कहा,''मैं उम्मीद करता हूँ कि देश आखिरी बार यह मंजर देश रहा है। बड़े-बड़े दिखने वाले लोग कितने बौने हो जाते हैं कि अपना ईमान एक ऐसे व्यक्ति के साथ मिलकर जो अपने आप को पत्रकार कहता है, बेच रहे हैं| देश के साथ जो खिलवाड़ प्रधानमंत्री जी, अमित शाह साहब एवं अर्नब गोस्वामी (जो खुद को पत्रकार कहते हैं, लेकिन मैं उन्हें पत्रकार नहीं कहूँगा) ने मिलकर जो किया वो पूरा देश स्तब्ध होकर देख रहा है|




वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा,''सरकार में, संविधान और हमारी व्यवस्था में आप सभी भली-भांति जानते हैं कि न्यायपालिका का क्या महत्व है। हम सभी लोग जहां इस देश में एक तरफ पार्लियामेंट पर निर्भर हैं तो दूसरी ओर न्यायपालिका पर हमारा विश्वास है| समय-समय पर बहुत सारी बातें उठती हैं, अफवाहें उठती हैं लेकिन हमेशा हमारा यह मत रहा है अगर हमने न्यायपालिका पर विश्वास खो दिया तो फिर कुछ नहीं बचेगा|संविधान की सुरक्षा न्यायपालिका से होती है और हम न्यायपालिका का आदर-सम्मान करते हैं। अपना पूरा विश्वास न्यायपालिका में रखते हैं|



वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा,''इस संदर्भ में यह कहते हुए बड़ा कष्ट हो रहा है कि ऐसी गैर-जिम्मेदाराना बात हुई है जहां पर न्यायपालिका ने, जो कुछ चल रहा है, कोई केस चल रहा है जिसमें ये लोग संबंधित हैं। उसके बारे में जो टिप्पणी आई है वह टिप्पणी बहुत ही कष्टदायक है|सवाल यह उठता है कि जो बात हुई है क्या उससे यह स्पष्ट होता है कि न्यायपालिका पर दबाव डालने का प्रयास किया गया है? जो अवैध है |




सलमान खुर्शीद ने कहा,''एक बहुत बड़ा प्रश्न यह है कि क्या इस प्रयास से न्यायपालिका द्वारा कोई गलत निर्णय लेने में कामयाब रहे...?|न्यायपालिका को हम न्याय का मंदिर मानते हैं। इस मंदिर में हम आस्था के साथ जाते हैं और हमारी इसी आस्था को ठेस लगी है| अगर यह बात सच हो जाती है इस देश में जज खरीदे जा सकते हैं, तो क्या बचेगा इस देश में...? हमने कभी नहीं सुना कि जज बिकेगा। क्या यह भी इस देश में हमें देखना पड़ेगा|




पूर्व रक्षामंत्री एंटनी ने कहा, ये व्हाट्सएप बातचीत पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। हर देशभक्त भारतीय स्तब्ध है क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है। यह हमारे सशस्त्र बलों खासकर वायु सेना के जवानों की सुरक्षा से जुड़ा है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी और बहुत संवेदनशील जानकारी कुछ ऐसे लोगों के पास थी जिनके पास नहीं होनी चाहिए। सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे सिर्फ चार-पांच लोगों को इस तरह के अभियान के बारे में पता होता है, ऐसे में बालाकोट एयर स्ट्राइक से कुछ दिनों पहले एक पत्रकार को इस बारे में कैसे पता चला? सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करना राष्ट्र विरोधी कृत्य और राष्ट्रद्रोह है।




पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा,''साथियों, एंटोनी साहब ने जो अभी कहा, वह हमारे भारत के इतिहास में पत्रकारिता के लिए एक लांछनास्पद घटना है| सुशील कुमार शिंदे ने कहा,''इतनी कठिनाई से हमें हमारी आज़ादी मिली और उसमें कुछ सिद्धांत, कानून बनाए जिसमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण कानून है - आधिकारिक रहस्य अधिनियम| जब भी इस देश में, कभी लड़ाई का न??र्णय लेना पड़ता है, कभी इंटेलिजेंस का सहारा लेकर हमारे अपने देश की रक्षा के लिए कुछ काम करना पड़ता है तो उसमें प्रमुख चार लोग शामिल रहते हैं जो गुप्तता की बात कहते हैं|



शिंदे ने कहा,''जो अर्नब गोस्वामी ने किया वह केवल देश के लिए नहीं बल्कि पूरी पत्रकारिता के लिए एक लांछनास्पद है। इतने सालों में आज तक किसी भी पत्रकार ने इस तरह 'नेशनल सिक्योरिटी एक्ट' के बारे में उल्लंघन या ऐसी घटना इस देश में नहीं हुई थी| हमने 2-3 दिन युद्ध भी देखे, अलग-अलग पार्टी की सरकारें देखी। उसमें भी इस तरह की बात 'आधिकारिक रहस्य अधिनियम' को डिस्क्लोज करने की बात नहीं हुई थी|




पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत जो करना चाहिए था वो नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि जांच होगी और जो गुनाह हुआ है उसकी सजा मिलेगी। इस मामले में माफी नहीं दी जा सकती है।



कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,''ये कहते हैं कि 18 घंटे काम करते हैं। क्या काम करते हैं, ये इन इन चैट्स से मालूम चल जाता है। ये इस विश्व के, सबसे बड़े लोकतंत्र के चुने हुए प्रधानमंत्री हैं| पवन खेड़ा ने कहा, ''इनके पास इतना समय है कि अर्नब गोस्वामी BARC, TRAI जैसे सारे मुद्दे उनके दरवाजे पर ले जाते हैं। प्रतिद्वंदी चैनल से जरा सी मुसीबत आई तो पहुंच गए प्रधानमंत्री का नाम लेने| प्रधानमंत्री का नाम लेने की हिम्मत एक बिजनेसमैन, या यूं कहें कि एक लॉबिस्ट में कैसे आ जाती है...? तुम मुझे फर्जी टीआरपी करने दो मैं तुम्हें फर्जी पब्लिक ऑपिनियन बना कर दूंगा। क्या था quid pro quo (मुआवज़ा)..? यह हो क्या रहा था |



पवन खेड़ा ने कहा,''अमित शाह के विषय में पार्थो दासगुप्ता और अर्नब गोस्वामी की जो चैट्स सामने आई है, वह चौंकाने वाली है|आप पार्टी के प्रेसिडेंट हैं, आपका क्या हक बनता है कि TRAI जो कि एक ऑटोनॉमस एजेंसी है, उसकी गतिविधियों में आप हस्तक्षेप कर रहे हैं|आप उस पर दबाव बना रहे हैं क्योंकि अर्नब गोस्वामी चाहता है कि दबाव डाला जाए। ये किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काम है? 




पवन खेड़ा ने कहा,'''पार्थो दासगुप्ता को अमित शाह से मिलवाने के लिए ले जाया जा रहा है। क्यों...? वहाँ क्या बात हुई...? आप अपने प्रतिद्वंदियों को फिक्स कर रहे हैं। अलग-अलग चैनल्स के बारे में जिक्र है कि उनको फिक्स करिए| ये नरेंद्र मोदी का अपना लुटियंस गैंग सामने दिख रहा है जिसके प्रमुख CEO हैं- अर्नब गोस्वामी|



कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा,''यह आत्मचिंतन हम तो करते हैं बल्कि हम सबको करना होगा क्योंकि देश और लोकतंत्र खतरे में है। टीआरपी की दौड़ में हम ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए धर्म, जाति, विचारों के आधार पर समाज को ब्रेक कर रहे हैं| आप निजी तौर पर बोलते हैं कि अर्थव्यवस्था तबाह हो गई लेकिन कहते हैं कि मैं टीवी पर नहीं बोल सकता। क्यों...? क्या दबाव है आप पर...? आपकी क्या मजबूरी है कि आप देश को बता नहीं सकते कि अर्थव्यवस्था डूबी हुई है? 



कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा,''क्या आपके ऐसे संबंध है सरकार से कि जिसमें मुआवजा है। आपको उनसे लाभ मिलता है और उन्हें आपसे इसलिए आप देश को सच नहीं बताते और खुद को पत्रकार कहते हैं, लानत है ऐसी पत्रकारिता पर| उनको यह सूचना कहां से मिली...? यह सूचना चार लोग जानते थे- प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार। चैट्स में अगर आप देखेंगे तो लगभग सबके नाम यह लोग ले रहे हैं |



कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा,'' हम जानना चाहते हैं कि अर्नब गोस्वामी को ये सूचनाएं कहां से मिली और ये सूचनाएं अर्नब गोस्वामी ने कहां-कहां दी? क्योंकि अभी तो हमें सिर्फ पार्थो दासगुप्ता के बारे में पता है कि उनको दी गयी| पवन खेड़ा ने कहा,''अभिनंदन की चिंता में यह देश कई-कई रात तक सोया नहीं था। देश दु:खी था। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति 40 जवानों की शहादत पर तालियां बजा रहा हो, सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा हो तो माफ कीजिएगा जांच में बहुत देर हो गयी, यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था| कोई भी व्यक्ति देश, लोकतंत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा से बड़ा नहीं होता है














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।