नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास से पूछताछ करने पहुँची है| दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पूछ रहे हैं- ज़रूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री कहा से लाते है | Indian Youth Congress के सूत्रों ने यह जानकारी दी है| इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि,''किसी ने petition डाला है| उसकी के चलते दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आई और हमने Detail में बता दिया की हम ने कैसे लोगों की मदद कर रहे हैं|
दिल्ली पुलिस द्वारा Indian Youth Congress अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनकी टीम से पूछताछ और पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर कांग्रेस ने PM मोदी पर तीखा हमला बोला है|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'मदद करने वाले IYC के साथियों और युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को दिल्ली पुलिस भेज COVID19 के मरीज़ों की मदद से रोकना मोदी सरकार का भयावह चेहरा है। ऐसी घृणित बदले की कार्यवाही से न हम डरेंगे, न हमारा जज़्बा टूटेगा। सेवा का संकल्प और दृढ़ होगा।
दिल्ली पुलिस द्वारा Indian Youth Congress अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से पूछताछ करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'''इससे घटिया, बचकाना और घृणित कार्य और क्या हो सकता है ? कितना नीचे और गिरेगी मोदी सरकार? COVID19 के संकट में फ़रिश्तों की तरह मदद करने वाले IYC के अध्यक्ष और युवा साथियों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्यवाही मोदी सरकार का घिनोना व भयानक चेहरा है। चुल्लू भर पानी में डूब मरो|