मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस ने की मांग, व्हाट्सएप्प पे को लाइसेंस देने से पहले 40 करोड़ उपभोक्ताओं को आश्वासन दें कि उनका डेटा सुरक्षित है या नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर फेसबुक के स्वामित्व वाले 'Whats App' को लेकर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि कथित रूप से भाजपा द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से नियंत्रि…

कांग्रेस ने की मांग, व्हाट्सएप्प पे को लाइसेंस देने से पहले 40 करोड़ उपभोक्ताओं को आश्वासन दें कि उनका डेटा सुरक्षित है या नहीं
कांग्रेस ने की मांग, व्हाट्सएप्प पे को लाइसेंस देने से पहले 40 करोड़ उपभोक्ताओं को आश्वासन दें कि उनका डेटा सुरक्षित है या नहीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर फेसबुक के स्वामित्व वाले 'Whats App' को लेकर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि कथित रूप से भाजपा द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के भारतीय संचालन और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के बीच अपवित्र घनिष्ठता अब तेजी से उभर रही है और अब ये केवल भारत का नहीं, बल्कि एक वैश्विक मुद्दा है।" 




कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “ शिवनाथ ठुकराल हिंदुस्तान में व्हाट्सएप्प के आला अधिकारी हैं और इससे पहले वो फ़ेसबुक के दूसरे नंबर के आला अधिकारी थे और उससे पहले 2013 में ये भाजपा के अभियान के जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति थे|अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के खुलासे के तहत ये मालूम पड़ा है कि 2013 में जो भाजपा की एक वेबसाइट थी 'मेरा भरोसा' नाम से जिसे शिवनाथ ठुकराल देखते थे |




कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,'2014 में चुनाव से पहले उसके आते-आते इस वेबसाइट का नाम बादल जाता है "मोदी भरोसा| मई 2020 में फ़ेसबुक के जो प्रमुख सुरक्षा अधिकारी थे जिनका नाम है 'Alex Stamos', उनके ट्वीट के मुताबिक - "स्वाभाविक है कि जब कंपनी निर्णय लेती है तो उसका झुकाव सत्ताधारी पार्टी की तरफ हो ही जाता है" |




पवन खेड़ा ने कहा,'भाजपा के नेताओं के फ़ेसबुक पर जो नफरत फैलाने वाले भाषण थे उन्हें फ़ेसबुक इंडिया ने नहीं हटाया क्योंकि उनका झुकाव सत्ताधारी पार्टी भाजपा की तरफ है। इसलिए उन्हें फ़ेसबुक ने अपनी कंपनी में आला अधिकारी बना कर रखा|अब यही शिवनाथ ठुकराल को फ़ेसबुक ने व्हाट्सएप्प के पर आला अधिकारी पद पर बैठा दिया|




कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा,'' हिंदुस्तान का व्हाट्सएप्प के बारे में जो अनुमान है जो सपना है वो ये नही है कि हम बस व्हाट्सएप्प पर संदेशों का आदान प्रदान करें बल्कि वो दो तीन सालों से प्रयास कर रहे हैं  कि 'व्हाट्सएप्प पे' नाम का एक काम शुरु करें जो पेमेंट का एक साधन बन जाए| इसका लाइसेंस देने का काम सरकार हो होता है और उस पर व्हाट्सएप्प सरकार को खुश करने के लिए सब कुछ करेगा ताकि वो लाइसेंस उनको मिल जाए|




पवन खेड़ा ने कहा,'' करोड़ों अरबों रूपये का ये काम है। इस काम के लिए अब शिवनाथ ठुकराल जी को इसकी सेवाएँ दे दी गयी हैं कि आप संभालो और इसे लाइसेंस दिलवाओ|क्योंकि उन्होंने फ़ेसबुक के आला अधिकरी रहते हुए जो सेवाएँ मोदी जी और उनकी सरकार को दी, उससे प्रेरित होकर अब उन्हें व्हाट्सएप्प पर लाया गया है कि आप यहाँ भी सरकार को खुश करो|





कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा,''ये तो स्पष्ट हो गया है कि 130 करोड़ भारतीयों के साथ अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा और उनका मोदी जी और उनकी सरकार के साथ मिलकर धोखा हुआ है|




कांग्रेस ने कहा,'पहली मांग :  व्हाट्सएप्प पे को लाइसेंस देने से पहले ये 40 करोड़ उपभोक्ताओं को ये आश्वासन दें कि उनका डेटा सुरक्षित है या नहीं| पवन खेड़ा ने कहा,फ़ेसबुक इंडिया की गतिविधियों को लेकर आला अधिकारियों के साथ जो जांच बैठाई गयी है, उसे सार्वजनिक किया जाए 










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।