रांची: झारखंड की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है | झारखंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी आलाकमान ने अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव को हटा दिया है| कांग्रेस आलाकमान ने राजेश ठाकुर को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है| अब रामेश्वर उरांव की जगह पर राजेश ठाकुर झारखंड में पार्टी की जिम्मेदारी को संभालेंगे|
इसके अलावा, कांग्रेस आलाकमान ने गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है|ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार की देर शाम इस संबंधित विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है|
झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश ठाकुर ने कहा कि वे आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को इसके लिए धन्यवाद दिया है।
झारखंड के नए कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजेश ठाकुर ने कहा कि,;; एक कार्यकर्ता को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सम्मान को बढ़ाने, जनता को कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम करेंगे। आने वाले समय में कांग्रेस को झारखंड में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभारने का काम करेंगे