मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

प्रयागराज: बहुचर्चित डॉ. अश्विनी कुमार बंसल हत्याकांड के मास्टरमाइंड को STF ने दबोचा, 2017 में गोली मारकर की गई थी निर्मम हत्या

प्रयागराज: प्रयागराज के बहुचर्चित जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक डॉ0 अश्वनी कुमार बंसल की दिनांक 12-01-2017 को गोली मारकर निर्मम हत्या की सनसनीखेज घटना का मास्टर माइन्ड अपराधी आलोक सिन्हा को थाना कीडग…

प्रयागराज: बहुचर्चित डॉ. अश्विनी कुमार बंसल हत्याकांड के मास्टरमाइंड को STF ने दबोचा, 2017 में गोली मारकर की गई थी निर्मम हत्या
प्रयागराज: बहुचर्चित डॉ. अश्विनी कुमार बंसल हत्याकांड के मास्टरमाइंड को STF ने दबोचा, 2017 में गोली मारकर की गई थी निर्मम हत्या | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: प्रयागराज के बहुचर्चित जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक डॉ0 अश्वनी कुमार बंसल की दिनांक 12-01-2017 को गोली मारकर निर्मम हत्या की सनसनीखेज घटना का मास्टर माइन्ड अपराधी आलोक सिन्हा को थाना कीडगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बहुचर्चित जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक डॉ0 अश्वनी कुमार बंसल की हत्याकांड मामले में यूपी एसटीएफ ने बुधवार को मास्टर माइंड अपराधी आलोक सिन्हा को थाना कीडगंज क्षेत्र जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है|



उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने प्रयागराज स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक डॉ0 अश्वनी कुमार बंसल की हत्या के मामले में चार साल से वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी को आज शाम कीडगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया।




यूपी एसटीएफ ने बताया कि,''12 जनवरी 2017 को प्रयागराज के बहुचर्चित जीवन ज्योति हाॅस्पिटल के मालिक डॉ0 अश्वनी कुमार बंसल को हाॅस्पिटल की में ओपीडी मरीज देखते समय पीछले गेट से अचानक अन्दर आकर दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज घटना का मास्टर माइन्ड आलोक सिन्हा फरार चल रहा था,जिसे आज कीडगंज इलाके में बीच वाली सड़क पुलिया, परेड मैदान से गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश मूल रुप से कंकड बाग कालोनी, पटना, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद के इन्द्रिरापुरम इलाके में रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक फार्चूनर , दो मोबाइल आदि बरामद किया।




यूपी एसटीएफ ने बताया कि इस घटना में शामिल शूटर मोहम्मद शोएब को इसी साल पांच अप्रैल को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार शूटर ने पूछताछ पर बताया गया कि डा0 बंसल की हत्या की घटना के मास्टर माइन्ड आलोक सिन्हा व दिलीप मिश्रा थे। डा0 बंसल हत्याकाण्ड का मास्टर माइन्ड आलोक सिन्हा घटना के बाद से ही लगातार फरार था और इस की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनामी घोषित कर रखा था।



STF ने बताया कि इस बदमाश को पकड़ने के लिए प्रयागराज एसटीएफ फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार को कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में सूचना मिलने पर आज एसटीएफ निरीक्षक केश्व चन्द्र राय के नेतृत्व में एक टीम ने इस अपराधी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब यह अपने किसी साथी से यहां मिलने आया था। इसी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनामी घोषित कर रखा था। गिरफ्तार बदमाश को कीडगंज थाने में दाखिल करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।