मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Modi Raids Pro Farmers': कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार, कहा- IT, ED और CBI को उंगलियों पर नचा रही है सरकार

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया| राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ मुहावरों के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा| राहुल गांध…

Modi Raids Pro Farmers': कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार, कहा- IT, ED और CBI को उंगलियों पर नचा रही है सरकार
Modi Raids Pro Farmers': कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार, कहा- IT, ED और CBI को उंगलियों पर नचा रही है सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया| राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ मुहावरों के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा| राहुल गांधी ने कहा कि,''किसानों का समर्थन करने वालों पर छापे मारे जा रहे है| राहुल गांधी के इस ट्वीट को बुधवार कोबॉलीवुड डायरक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के ठिकानों पर हुई रेड से जोड़कर देखा जा रहा है|





कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि,'' कुछ मुहावरे: 

उँगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार IT Dept-ED-CBI के साथ ये करती है। 

भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। 

खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है। 

#ModiRaidsProFarmers





बता दे,''मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था|आयकर विभाग ने बुधवार को बॉलीवुड डायरक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के मुंबई, पुणे स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है| सूत्रों के हवाले से यह जानकारी है| मुंबई और पुणे के करीब 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है| साथ ही एक टैलेंट एजेंसी और प्रॉड्यूसर मधु मंटेना के यहां भी छापा डाला गया है| विकास बहल के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है|



 आयकर विभाग ने कल मुंबई की एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के कॉमर्स सेंटर में सर्च शुरू की थी, जहां आज भी सर्च जारी है। 




महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र कांग्रेस, शिवसेना समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी इसे सरकार की बदले की कार्रवाई करार दिया था| फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की संपत्तियों पर IT की छापेमारी पर NCP नेता नवाब मलिक ने कहा था,'पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रह थे उन्हें दबाने के लिए सरकार द्वारा ED की कार्रवाई की गई है|




 फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा ,''ये देश के लिए कोई नई बात नहीं है। आजकल रोज का यह मामला हो गया है कि जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी भूमिका रखता है उसपर दबाव बनाने का यह माध्यम हो गया है| 



वहीं, शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा था कि उम्मीद है कि देश में जल्द आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी बंधुआ मजदूरी के माहौल से बाहर निकलेंगे|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।